फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Melting and chilling at its peak in the state, Ayodhya and Azamgarh are the coldest districts; alert issue

यूपी: प्रदेश में गलन और ठिठुरन चरम पर, अयोध्या और आजमगढ़ सबसे ठंडे जिले; आज 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Thu, 08 Jan 2026 03:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 08 Jan 2026 03:49 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में सर्दी अपने चरम पर है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में धूप नहीं खिली। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: Melting and chilling at its peak in the state, Ayodhya and Azamgarh are the coldest districts; alert issue
यूपी में सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप अपने चरम पर है। सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। वहीं घने कोहरे ने भी सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। बुधवार को भी प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में दोपहर तक धूप नहीं खिली और कोहरे का साया बना रहा। जहां धूप हुई भी, वहां गलन हावी रही।

विज्ञापन


बुधवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या और आजमगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडे। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के तराई व दक्षिणी यूपी के 24 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 32 जिलों में शीत दिवस की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जनवरी के बीच प्रदेश में ठंड और कोहरे से आंशिक राहत के संकेत हैं। यानी शुक्रवार से तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में मामूली बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे का घनत्व भी कम होगा। 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ माैसम करवट लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

UP: Melting and chilling at its peak in the state, Ayodhya and Azamgarh are the coldest districts; alert issue
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी व आसपास के इलाकों में।

यहां है शीत दिवस की संभावना

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में शीत दिवस की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed