{"_id":"6ab290bd6a1ff60f40079ba3","slug":"up-mayawati-to-hold-crucial-meeting-on-wednesday-amid-akash-anand-controversy-ishaan-s-responsibilities-like-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आकाश आनंद विवाद के बीच मायावती आज करेंगी अहम बैठक, ईशान की तय हो सकती है जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आकाश आनंद विवाद के बीच मायावती आज करेंगी अहम बैठक, ईशान की तय हो सकती है जिम्मेदारी
Wed, 23 Sep 2026 06:12 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:12 AM IST
सार
BSP meeting: बीते कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद में उलझी रहीं मायावती बुधवार को देश भर के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज देश भर के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगी। इस दौरान वह बसपा के लिए महत्वपूर्ण तीन राज्यों यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही पार्टी में बीते दिनों हुए बड़े उलटफेर की वजहों का खुलासा भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
वहीं अपनी घोषणा के मुताबिक छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी पदाधिकारियों से मिलवाने के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी तय कर सकती हैं।
बता दें कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें मायावती चुनाव की जमीनी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा करेंगी। साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी राज्यों से संगठन से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली जाएगी, जिसके आधार पर आगे के निर्देश दिए जाएंगे। फिलहाल पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बुधवार को होने वाली बैठक में मायावती के संबोधन पर नजरें हैं।
विज्ञापन