फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati targets chaos in airline operations, says government should adopt public interest policy

यूपी: एयरलाइन संचालन में मची अफरा-तफरी पर मायावती ने साधा निशाना, कहा- सरकार अपनाए जनहित की नीति

Sun, 07 Dec 2025 07:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Dec 2025 07:13 PM IST
सार

BSP Chief Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने एयरलाइंस संचालन समेत देश की अन्य समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
UP: Mayawati targets chaos in airline operations, says government should adopt public interest policy
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बह़ुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि एयरलाइंस संचालन को लेकर देश भर में व्याप्त अफरा-तफरी, दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या, विश्व बाजार में रुपये की गिरती कीमत आदि को लेकर देश के जो वर्तमान हालात हैं, उससे पूरा देश चिंतित है। इनका समाधान डॉ. भीमराव आंबेडकर के मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान को आमजन के हित में सही से लागू करके ही तलाशा जाना बेहतर होगा।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि सरकारों को व्यावसायिक दृष्टिकोण त्यागकर विशुद्ध जनहित व जनकल्याण की ईमानदार नीयत से नीति, कानून एवं कार्यक्रम आदि बनाने होंगे, तभी समस्याओं से छुटकारा तथा जनहित संभव है। डाॅ. भीमराव आंबेडकर देशहित के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष करते रहे और करोड़ों बहुजनों के हित, कल्याण एवं उत्थान के लिए संविधान में अनेकों अधिकार देकर कानून बनवाये, जिन पर सही से अमल जरूरी है। उन्होंने शनिवार को डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ, नोएडा समेत अन्य राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed