फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati says narrow politics should not be played under the guise of the hijab.

यूपी: मायावती बोलीं- हिजाब की आड़ में नहीं हो संकीर्ण राजनीति, किसी भी धर्म व मान्यताओं पर न करें टिप्पणी

Wed, 26 Aug 2026 12:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 26 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि कहा कि संविधान में पूरे देश को एक कड़ी में जोड़कर सशक्त भारत बनाने की गारंटी सुनिश्चित की है। इसके तहत सभी धर्म के ग्रंथों व उनके धार्मिक रीति-रिवाज व मान्यताओं के आधार पर शांत एवं सुखी जीवन जीने का अधिकार है। 

विज्ञापन
UP: Mayawati says narrow politics should not be played under the guise of the hijab.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता, सम्मान व पर्दा आदि के जरिये अपने आत्मसम्मान व स्वाभिमान की रक्षा जैसे मामलों को संवेदनशीलता से देखना चाहिए। जहां तक स्कूलों में यूनीफार्म, पर्दा, चादर, हिजाब आदि पहनने का मामला है, इनको ज्यादा तूल देकर कोर्ट-कचहरी में विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय स्कूल प्रबंधन व शासन-प्रशासन की आपसी समझ से सुलझा लेना चाहिए ताकि किसी को भी इसकी आड़ में संकीर्ण राजनीति करने का मौका न मिल पाए।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि संविधान में पूरे देश को एक कड़ी में जोड़कर सशक्त भारत बनाने की गारंटी सुनिश्चित की है। इसके तहत सभी धर्म के ग्रंथों व उनके धार्मिक रीति-रिवाज व मान्यताओं के आधार पर शांत एवं सुखी जीवन जीने का अधिकार है। इसकी अनदेखी करने व दखल देने के बजाय सभी को उसकी पवित्रता का सम्मान करना चाहिये।
विज्ञापन


बसपा सर्वसमाज के सम्मान व उनके जान-माल व मजहब की सुरक्षा की गारंटी वाली आंबेडकरवादी पार्टी है, जिसका मानना है कि किसी भी धर्म, धार्मिक ग्रंथ व धार्मिक प्रचलन, मान्यताओं के संवेदनशील मामलों पर सभी लोग टीका-टिप्पणी करने से बचें तो यह देश व जनहित में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण हल निकाले बदायूं प्रशासन
बसपा अध्यक्ष ने बदायूं की घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जारी विवाद व तनाव की स्थिति का शासन-प्रशासन तुरंत शांतिपूर्ण व उचित समाधान निकाले। इस प्रकरण में यह उचित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed