फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati said- US President Trump's imposition of tariff on India is treacherous and weakens the country

UP: मायावती बोलीं- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत पर टैरिफ लगाना विश्वासघाती व देश को कमजोर करने वाला

Thu, 07 Aug 2025 12:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

 Mayawati on US Tariff India: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ लगने के बाद पैदा हुई चुनौतीपूर्ण परिस्थति के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। यह विश्वासघाती और देश को कमजोर करने वाला फैसला है।

विज्ञापन
UP: Mayawati said- US President Trump's imposition of tariff on India is treacherous and weakens the country
बीएसपी सुप्रीमो मायावती। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Political Reactions on US Tariffs: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना विश्वासघाती और देश को कमजोर करने वाला कदम है। इससे पैदा हुए हालात से निपटने के लिए सभी को पूरी परिपक्वता दिखाते हुए राजनीतिक स्वार्थ और संकीर्णता से ऊपर उठकर काम करना होगा।

विज्ञापन


मायावती ने बयान जारी कर कहा कि ब्रिक्स देश ब्राजील की तरह ही भारत पर भी कुल मिलाकर 50 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ (शुल्क) लगाकर अमेरिका ने जो भारत को आघात पहुंचाने का प्रयास किया है, उसे भारत सरकार ने अपने संयमित बयान में "अनुचित, अन्यायपूर्ण व अविवेकी" बताया है, किन्तु देश की जनता डोनाल्ड ट्रम्प का "मित्र" देश भारत के प्रति इसे प्रथमदृष्टया विश्वासघाती एवं देश को कमज़ोर करने वाला कदम ज्यादा मानती है, जिससे निपटने के लिए सभी को पूरी परिपक्वता दिखाते हुये राजनीतिक स्वार्थ, संकीर्णता, मतभेद एवं द्वेष आदि से ऊपर उठकर, दीर्घकालीन रणनीति के तहत, देश में पूरे अमन-चैन और कानून व्यवस्था के अच्छे माहौल के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य करना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों का एनकाउंटर, पिसावां में मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद सबसे ज्यादा मीट का निर्यात, अब अमेरिकी टैरिफ गंभीर झटका


देश के सामने आई इस बड़ी चुनौती पर गंभीर चिन्तन के लिए संबंधित विषय पर वर्तमान संसद सत्र में चर्चा हो तो यह जन व देशहित में बेहतर होगा किन्तु केन्द्र व राज्य सरकारें अगर आन्तरिक संकीर्ण मुद्दों में ही अधिकतर उलझी रहेंगी तो यह कैसे संभव हो पायेगा?

वैसे इस बारे में यहां उल्लेखनीय है कि बसपा की राजनीति हमेशा से देश के मानवतावादी संविधान की मंशा के मुताबिक "सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय" की रही है, किन्तु यहां देश में केन्द्र व राज्य सरकारों के बीच आपसी अविश्वस के कारण जो राजनीतिक टकराव और खींचतान आदि लगातार बनी हुई है वह अब समाप्त होना चाहिए, यही व्यापक जन व देशहित में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed