{"_id":"654e0fc1d4878efcb007c836","slug":"up-massive-explosion-while-making-firecrackers-in-rae-bareli-four-teenagers-badly-burnt-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रायबरेली में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट, चार किशोर बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रायबरेली में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट, चार किशोर बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर
Fri, 10 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:53 PM IST
सार
ग्रामीणों ने 112 पुलिस को घटना से अवगत कराया तो पुलिस सभी को सीएचसी ले गई, जहां चारों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अमर पटेल ने बताया कि सभी बच्चे गंभीर रूप से झुलसे है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली में सरेनी क्षेत्र के मल्केगांव में एक मकान में पटाखा बनाते समय शुक्रवार सुबह विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग डरे गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने झुलसे बच्चों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
बच्चों की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारियों ने गांव पहुंच जांच की है। यह धमाका मल्केगांव निवासी शैलू उर्फ नसरीन बानो के मकान में हुआ।
विज्ञापन
छानबीन में बता चला कि कलाम मोहम्मद की पत्नी शैलू अपने घर में दीपावली के लिए कई दिन से पटाखे बना रही थी। उसने पास के ही बच्चों को रुपयों का लालच देकर पटाखा बनवाने के लिए बुलाया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा बनाते समय अचानक तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन
इससे फैली आग की चपेट में आने से पटाखे दगने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए। मकान में पहुंचे तो वहां मौजूद गोविंद (10) पुत्र भैया लाल, सौरभ (12) पुत्र रमेश कुमार, मनीष कुमार (15) पुत्र सर्वेश कुमार और शीजा (8) पुत्री कमर मोहम्मद झुलसे मिले।
यह मंजर देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से झुलसे बच्चों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमर पटेल ने बताया कि चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलसे है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बिना लाइसेंस बनाए जा रहे थे पटाखे
मल्केगांव में शैलू उर्फ नसरीन बानो काफी दिनों से पटाखा बना रही थी। उसके पास कुछ समय पहले पटाखे बनाने का लाइसेंस था। उसने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। इसके बावजूद पटाखे बनाए जा रहे थे। लालगंज के अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार गिरी ने बताया कि पटाखा बनाने के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके बावजूद पटाखे बनाए जा रहे थे।
पटाखे बनवाने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज
सरेनी थाने के दारोगा मृत्युंजय कुमार की तहरीर पर शैलू उर्फ नसरीन बानो पत्नी कलाम मोहम्मद के खिलाफ लापरवाही और बिना लाइसेंस के पटाखा बनाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।