{"_id":"699aff9b682ee72072041784","slug":"up-march-like-heat-in-february-with-temperatures-above-30-in-many-districts-will-the-weather-change-due-to-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी तपिश, कई जिलों में पारा 30 के ऊपर; ईरान से उठे विक्षोभ से बदलेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी तपिश, कई जिलों में पारा 30 के ऊपर; ईरान से उठे विक्षोभ से बदलेगा मौसम?
Sun, 22 Feb 2026 06:37 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:37 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा लगातार ऊपर जाएगा।
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ती तपिश से फरवरी की गुलाबी ठंड पूरी तरह गायब हो गई है। रविवार को बांदा, झांसी, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर और बस्ती समेत कई जिलों में दिन के समय तीखी धूप महसूस की गई। अब दिन में ऊनी कपड़ों की जरूरत खत्म हो गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारे में क्रमश: बढ़ोतरी आएगी और दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से उठ रहे पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर प्रदेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब आगे कुछ दिन प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन