फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Marathon in 16 cities tomorrow, CM Yogi to be present in Lucknow; both deputy CMs to be in Agra and Bareil

यूपी: प्रदेश के 16 शहरों में मैराथन कल, लखनऊ में सीएम योगी रहेंगे मौजूद; आगरा-बरेली में रहेंगे डिप्टी सीएम

Sat, 20 Sep 2025 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Sep 2025 08:57 PM IST
सार

Marathon in UP: पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में रविवार को मैराथन रेस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सीएम के साथ डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
UP: Marathon in 16 cities tomorrow, CM Yogi to be present in Lucknow; both deputy CMs to be in Agra and Bareil
मैराथन में हिस्सा लेंगे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा ने रविवार को प्रदेश के सभी 16 महानगरों में एक साथ नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सरकार और संगठन के सभी नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी लखनऊ में आयोजित मैराथन में शामिल होंगे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मेरठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश संगठन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा, ब्रजेश पाठक बरेली में रहेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत जैसे संकल्पों से जोड़ना है। नमो मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नमो मैराथन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मथुरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राज कुमार चाहर अलीगढ़, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गोरखपुर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, बेबी रानी मौर्य व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता झांसी में नमों मैराथन में शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान फिरोजाबाद, मंत्री नितिन अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह अयोध्या, मंत्री जेपीएस राठौर प्रयागराज, दयाशंकर सिंह सहारनपुर, राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी मुरादाबाद में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed