{"_id":"668ee76dbc272a60670408a8","slug":"up-mandeya-of-commercial-teachers-increased-by-five-thousand-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: व्यावसायिक शिक्षकों को सरकार का तोहफा, पांच हजार रुपये तक मानदेय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: व्यावसायिक शिक्षकों को सरकार का तोहफा, पांच हजार रुपये तक मानदेय बढ़ा
Thu, 11 Jul 2024 01:26 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:26 AM IST
सार
इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षकों का प्रति व्याख्यान 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया गया है। न्यूनतम 30 व्याख्यान देने पर पहले 15 हजार रुपये मिलते थे। अब 20 हजार रुपये महीना मिलेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विस्तार
व्यावसायिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि का शासनादेश बुधवार को अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने जारी कर दिया। पिछली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षकों का प्रति व्याख्यान 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
न्यूनतम 30 व्याख्यान देने पर पहले 15 हजार रुपये मिलते थे। अब 20 हजार रुपये महीना मिलेंगे।
इसी तरह हाईस्कूल के व्यवसायिक शिक्षकों का प्रति व्याख्यान मानदेय 400 रुपये से बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। साथ ही 30 व्याख्यान देने पर प्रति माह मानदेय 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन