फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major Vigilance Action—Three Employees, Including a DSO, Caught Accepting Bribes; Here Is How the Trap Was

UP: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, डीएसओ, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सब रजिस्ट्रार, स्टेनो को घूस लेते दबोचा

Fri, 29 May 2026 06:22 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 29 May 2026 06:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बागपत के जिला पूर्ति अधिकारी, कन्नौज के सब रजिस्ट्रार और हापुड़ में जीएसटी विभाग के स्टेनो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
UP: Major Vigilance Action—Three Employees, Including a DSO, Caught Accepting Bribes; Here Is How the Trap Was
तीनों को छापेमारी कर पकड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

विजिलेंस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सरकारी कर्मचारियों और एक निजी व्यक्ति को घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीमों ने बागपत में जिला पूर्ति अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, कन्नौज में सब रजिस्ट्रार व एक निजी व्यक्ति तथा हापुड़ में उपायुक्त जीएसटी के स्टेनो को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।

विज्ञापन


विजिलेंस की मेरठ सेक्टर की टीम ने शुक्रवार को बागपत में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र सिंह को 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। उनके खिलाफ एक कोटेदार ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि कोटे में मिलने वाले सरकारी गेहूं एवं चावल को पात्रों में बांटने के बदले सरकार द्वारा 90 रुपये प्रति कंुतल की दर से प्रत्येक कोटेदार को कमीशन मिलता है। 
विज्ञापन


अनूप तिवारी द्वारा प्रत्येक सरकारी कोटेदार से सरकारी राशन का 25 रूपये प्रति कुंतल की दर से और जोगेंद्र सिंह द्वारा 500 रूपये प्रतिमाह घूस देेने का दबाव बनाया जाता है। उसका बीते 5 माह से कमीशन का भुगतान नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र देने पर दोनों अधिकारी घूस मांग रहे हैं। घूस की रकम नहीं मिलने पर कोटा निरस्त करने की धमकी दे रहे हैं। उसकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने बागपत जाकर दोनों अधिकारियों को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया। 

अनूप तिवारी को टीम ने घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि जोगेंद्र सिंह घूस की रकम लेकर अपनी गाड़ी से भाग गया। ट्रैप टीम ने उसका पीछा कर निजामपुर के शिवा ढाबा से गिरफ्तार कर लिया।

 

कन्नौज से दो गिरफ्तार

इसी तरह विजिलेंस के कानपुर सेक्टर की टीम ने कन्नौज सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय के सब रजिस्ट्रार अश्विन कुमार वर्मा और निजी व्यक्ति जीतेंद्र कुमार कुशवाहा को 60 हजार रुपये की घूस लेते शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

उनके खिलाफ स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी भूमि का बैमाना रजिस्ट्री करने के लिए दोनों ने 60 हजार रुपये घूस मांगी है। साथ ही हापुड़ में उपायुक्त कार्यालय राज्य कर के स्टेनो जयदीप को 24 हजार रुपये घूस लेते हुए विजिलेंस की मेरठ सेक्टर की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

उसके खिलाफ मोदीनगर रोड में सावित्री बीज भंडार के मालिक ने शिकायत की थी कि उसका 48 हजार रुपये का टैक्स आधा करने के बदले स्टेनो 24 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। जबकि उनको कोई नोटिस भी नहीं प्राप्त हुआ था। उन्हें दफ्तर में बुलाकर स्टेनो ने कंप्यूटर पर टैक्स की देनदारी दिखाते हुए घूस की रकम देने को कहा था।

घूस मांगने पर करें शिकायत

विजिलेंस के अधिकारियों ने अपील की है कि यदि कोई लोक सेवक (राजपत्रित, अराजपत्रित एवं अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले घूस की मांग की जा रही है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed