फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major update on secondary teachers transfers, list stalled due to certificate issues

यूपी: माध्यमिक शिक्षकों के ट्रांसफर में बड़ा अपडेट, प्रमाण पत्र के चलते अटकी सूची; 21 जून तक बढ़ी तिथि

Thu, 18 Jun 2026 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jun 2026 09:25 PM IST
सार

Transfer of secondary teachers: प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए चल रही तबादला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 जून तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
UP: Major update on secondary teachers transfers, list stalled due to certificate issues
यूपी में शिक्षक ट्रांसफर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए चल रही तबादला प्रक्रिया प्रमाण पत्र में फंसती दिख रही है। विभाग ने सरप्लस शिक्षकों की सूची 18 जून तक मांगी गई थी। किंतु इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसे देखते हुए इसकी तिथि 21 जून तक बढ़ानी पड़ी है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि डीआईओएस द्वारा सरप्लस शिक्षकों के तबादले के ऑनलाइन आवेदन भेजे जाने थे। किंतु कई जगह प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य व डीआईओएस इसे आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। इसके लिए डेडीकेटेड ई-मेल आईडी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


वहीं शिक्षक संगठनों का कहना है कि तबादले के लिए आवेदन में प्रधानाचार्यों से यह प्रमाण पत्र देने को कहा जा रहा है कि शिक्षक के हटने के बाद वहां का कामकाज नहीं प्रभावित होगा। यही वजह है कि प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य शिक्षकों के आवेदन अग्रसारित करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस बाध्यता को समाप्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed