Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major reshuffle in state bureaucracy ahead of elections, 38 IAS officers transferred

यूपी: 38 अधिकारियों के तबादले, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने अनुज सिंह; प्रथमेश कुमार सीतापुर के डीएम

Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
सार

यूपी में शुक्रवार की रात नौकरशाही में बड़ा बदलाव हुआ। प्रदेश में एक साथ 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। 

विज्ञापन
UP: Major reshuffle in state bureaucracy ahead of elections, 38 IAS officers transferred
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। विशेष सचिव, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब तक एलडीए के उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन




वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी वाराणसी के नए नगर आयुक्त होंगे। वहीं विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन




अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। डॉ. नितिन मदान को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगी।

फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इस विभाग में विशेष सचिव रहे जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। पूनम निगम को फतेहपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद को डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक बनाया गया है। शिशिर कुमार सिंह श्रावस्ती के नए मुख्य विकास अधिकारी होंगे। अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार को फिरोजाबाद और फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी शोहन वैश्य को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया 

इसके अलावा बरेली मंडल के अपर आयुक्त मनोज कुमार को वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। अतुल कुमार को बरेली मंडल का अपर आयुक्त, मंजूलता को मुरादाबाद नगर निगम का अपर नगर आयुक्त और प्रतिभा सिंह को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।


यमुना प्राधिकरण से तीन और ग्रेनो प्राधिकरण से तीन एसीईओ का तबादला
यमुना और ग्रेनो प्राधिकरण में भी फेरबदल हुआ है। यमुना प्राधिकरण से तीन और ग्रेनो प्राधिकरण से तीन एसीईओ के तबादले किए गए हैं। यमुना में संजय मीणा, कृष्ण कुमार सिंह, शत्रोहन वैश्य और ग्रेटर नोएडा में प्रवीण वर्मा, नूपुर गोयल की तैनाती की गई है। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी का ट्रांसफर हुआ है। अपर आयुक्त बरेली प्रीति जायसवाल नोएडा की एसीईओ बनाई गई हैं। यमुना से शैलेन्द्र कुमार सिंह अलीगढ़ में सीडीओ बने हैं और ग्रेनो से एसीईओ सुनील कुमार सिंह का तबादला किय गया है। 


https://staticimg.amarujala.com/assets/applications/2026/11/14/nov-13_6af75cb67d8a6.pdf

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed