{"_id":"69b43edfd55b3cb9e10cb0c7","slug":"up-major-changes-in-primary-school-exams-now-class-5-8-papers-will-be-prepared-at-the-district-headquarters-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्राथमिक स्कूलों की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, अब जिला मुख्यालय में तैयार होंगे कक्षा पांच-आठ के पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्राथमिक स्कूलों की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, अब जिला मुख्यालय में तैयार होंगे कक्षा पांच-आठ के पेपर
Fri, 13 Mar 2026 10:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:14 PM IST
सार
UP Primary School: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। शासन ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव किया है।
विज्ञापन
यूपी प्राइमरी स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए इस बार नया प्रयोग किया है। इसके तहत मंडल मुख्यालय वाले 18 जिलों में दो-दो विषयों के पेपर अब मुख्यालय में तैयार कराए जाएंगे। इसे देखते हुए कक्षा पांचवीं व आठवीं की 17-18 व 20 मार्च को होने वाली दो-दो विषयों की परीक्षाएं अब 24 मार्च को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
इसमें कक्षा पांच की गणित व सामाजिक विषय और कक्षा आठ के गणित व विज्ञान विषय शामिल किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक प्राइमरी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कक्षा पांच व कक्षा आठ के इन विषयों की 17, 18 व 20 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 24 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोण्डा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर व वाराणसी को छोड़कर शेष जिलों में परीक्षा पूर्व में जारी निर्देश और कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन