फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major change in Haj pilgrimage, children below 12 years of age will no longer be able to go; Saudi Arabian

यूपी: हज यात्रा में बड़ा बदलाव, 12 से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे; सऊदी अरब सरकार ने जारी नहीं किया वीजा

Mon, 14 Apr 2025 08:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Apr 2025 08:08 AM IST
सार

Changes in Hajj pilgrimage: 12 से कम उम्र वाले बच्चे अब हज यात्रा के लिए सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने देश भर के ऐसे 291 बच्चों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Major change in Haj pilgrimage, children below 12 years of age will no longer be able to go; Saudi Arabian
हज यात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हज की ख्वाहिश रखने वाले 12 साल से कम उम्र के बच्चे इस बार सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने इनका वीजा जारी नहीं किया है। ऐसे में 291 बच्चों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। इनमें प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश से इस बार 13748 आजमीन को हज के लिए रवाना किया जाना है। हज के लिए रवाना होने वालों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 18 बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने सर्कुलर जारी कर अवगत कराया है कि हज-2025 में सऊदी अरब सरकार 12 वर्ष की आयु से कम के बच्चों का वीजा जारी नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि सऊदी सरकार की ओर से रोक लगाने की वजह से देश के विभिन्न राज्यों के 12 वर्ष से कम आयु के 291 बच्चे हज पर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

 

हज यात्रा: 29 अप्रैल से राजधानी से पहली उड़ान, 15 अप्रैल से लगाए जाएंगे दिमागी बुखार के टीके; जानिए शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन

आज यात्रा कराएं निरस्त, नहीं देना होगा शुल्क

एसपी तिवारी ने बताया कि जिस कवर नंबर में बच्चे शामिल हैं, उनमें अन्य हज यात्री हज पर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगर प्रभावित कवर नंबर में कोई अन्य हज यात्री बच्चे के कारण अपनी यात्रा 14 अप्रैल तक ऑनलाइन व हज सुविधा एप के माध्यम से निरस्त कराने के लिए आवेदन करता है तो उनकी यात्रा निरस्त कर दी जाएगी। उन्हें किसी तरह का निरस्तीकरण शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल के बाद निरस्तीकरण पर नियमानुसार कटौती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed