फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mahan Party leader Keshavdev met Akhilesh, asked for two seats, alliance has been in the assembly election

यूपी: अखिलेश से मिले महान दल के अध्यक्ष केशवदेव, मांगी दो लोकसभा सीटें, विधानसभा चुनाव में रह चुका है गठबंधन

Tue, 02 Apr 2024 09:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Apr 2024 09:19 PM IST
सार

Keshavdev met Akhilesh: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने अखिलेश यादव से मिलकर इंडिया गठबंधन में शरीक होने की इच्छा जताई है। उन्होंने अखिलेश से यूपी की दो लोकसभा सीटें मांगी हैं। 

विज्ञापन
UP: Mahan Party leader Keshavdev met Akhilesh, asked for two seats, alliance has been in the assembly election
केशव देव के साथ अखिलेश यादव। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने सोमवार शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। नए सिरे से गठबंधन पर बातचीत की और लोकसभा में दो सीटें मांगी। हालांकि अभी सपा ने सिर्फ आश्वासन दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव-2022 में सपा के साथ महान दल भी गठबंधन में शामिल था। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य की पत्नी सुमन को फर्रुखाबाद सदर और बेटे चंद्रप्रकाश को बिल्सी से टिकट मिला था लेकिन दोनों हार गए थे।

विज्ञापन


 इसके बाद दोनों के संबंध खराब हो गए थे। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ केशवदेव मौर्य ने मंच साझा किया था। इसके बाद उम्मीद थी कि महान दल को लोकसभा में सीटें मिल सकती हैं। सोमवार को केशवदेव मौर्य ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। केशवदेव का दावा है कि उन्होंने दो सीटें मांगी हैं। सपा अध्यक्ष ने विचार करने का आश्वासन दिया है। सपा और महान दल का गठबंधन अब 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। लोकसभा में सीट मिले या न मिले लेकिन भाजपा को रोकने के लिए सपा उम्मीदवारों का पार्टी समर्थन करेंगी।
विज्ञापन


अयोध्या के कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल
 भाजपा के राजधानी स्थित अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप चंद्र चौहान सहित अयोध्या जिले से आए सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अयोध्या कांग्रेस संगठन के कई स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए लोकसभा चुनाव में जुटकर भाजपा को जिताने का आह्लान किया। इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, अन्त्योदय, राष्ट्रवाद और 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed