फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow's Dussehri will be in full swing, air space will be booked in advance; exports will be made to ma

यूपी: लखनऊ के दशहरी की धमक, एडवांस में बुक होगा एयर स्पेस; दुनिया के कई देशों में होना है निर्यात

Thu, 29 May 2025 09:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 May 2025 09:05 AM IST
सार

Dussehri mango in Lucknow: लखनऊ के दशहरी आम की धमक ऐसी है कि उसके निर्यात के लिए एडवांस में एयर स्पेस बुक किया जा रहा है। कई देशों में इस आम की सप्लाई होती है। 

विज्ञापन
UP: Lucknow's Dussehri will be in full swing, air space will be booked in advance; exports will be made to ma
दशहरी आम का निर्यात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 अपनी मिठास के लिए मशहूर लखनवी दशहरी को देश से लेकर विदेशों तक बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त ने बुधवार को आयुक्त कक्ष कार्यालय में आम निर्यात कोर कमेटी के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। अब आम के निर्यात के लिए एडवांस में एयर स्पेस बुक होगा। इसके अलावा देश में कई शहरों की प्रमुख जगहों पर इसके बिक्री काउंटर भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि दशहरी के प्रमोशन और निर्यात के लिए एयरपोर्ट पर सुविधाएं देने के साथ एडवांस में एयर स्पेस बुक किया जाएगा। उन्होंने निर्यातकों को फार्मर प्रोडयूसर आर्गनाइजेशन के साथ संबद्धता के निर्देश दिए। साथ ही शहर के होटलों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म, बस स्टेशन और व्यावसायिक स्थानों पर निशुल्क कैनोपी के जरिये सेल काउंटर लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने हॉर्टिकल्चर फेडरेशन को निर्देश दिए कि यूपी से बाहर कम से कम चार बड़े शहरों में किसानों से समझौता कर दशहरी आम की बिक्री की व्यवस्था बनाई जाए। बैठक में सीडीओ अजय जैन, उपनिदेशक मंडी परिषद रामजी मिश्रा, डीडी उद्यान डॉ. डीके वर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. डीवी सिंह व व्यावसायिक संस्थान व उनकी एसोसिएशन और एफपीओ के प्रगतिशील किसान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed