फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow is becoming a hub of skill training, skill lab is being prepared at a cost of five crores

UP: लखनऊ बन रहा कौशल प्रशिक्षण का हब, पांच करोड़ की लागत से तैयारी हो रही स्किल लैब

Mon, 14 Jul 2025 09:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jul 2025 09:20 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में पांच करोड़ की लागत से स्किल लैब तैयार की जा रही है। यहां पर आईटीआई से प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी बुलेट व बाइक बनाने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
UP: Lucknow is becoming a hub of skill training, skill lab is being prepared at a cost of five crores
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। - फोटो : GITI वेबसाइट से

विस्तार

अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में पांच करोड़ की लागत से प्रदेश की पहली स्किल लैब बन रही है। दो महीने के अंदर विद्यार्थियों को सौंपने की तैयारी है। प्रयोगशाला में आईटीआई से प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को बुलेट, बाइक व तकनीक क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजधानी, कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में विशेष केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। अलीगंज राजकीय आईटीआई में टाटा मोटर्स, मारुति और एचसीएल कंपनी की ओर से विशेष ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की गई है। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ ही अलग-अलग कंपनियों में रोजगार भी दिया जा रहा है। इसी के तहत परिसर में रॉयल एनफील्ड कंपनी की ओर से स्किल लैब बनाई जा रही है।

विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि स्किल लैब में एक साथ तीन बैच चलेंगे, प्रत्येक सत्र में 27-27 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक साल की ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थियों को कंपनी में ही नौकरी दी जाएगी। स्किल लैब में खासकर इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रिक,फीटर,वेल्डर, डीजल मैकेनिक व अन्य प्रमुख ट्रेड से प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को अवसर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


मलिहाबाद में बन रहा प्रदेश का पहला इन्क्यूबेशन सेंटर
राजधानी के मलिहाबाद में प्रदेश का पहला सेंटर फॉर इंवेंशन, इनोवेशन,इंक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग की स्थापना की जा रही है। आईटीआई विद्यार्थियों को यहां नवीन तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर आधारित कोर्स में प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा कंपनी के सहयोग से आईटीआई हो रही अपडेट
टाटा कंपनी के सहयोग से राजकीय आईटीआई को अपडेट किया जा रहा है। अलीगंज, महिलाबाद, मोहनलालगंज व अन्य आईटीआई में विशेष पाठ्यक्रम की शुरुआत भी की गई है। यहां दो साल की आईटीआई के साथ ही विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य में अन्य आईटीआई को भी अपडेट करने की तैयारी है।

रेमंड से विशेष प्रशिक्षण लेकर युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
कौशल विकास विभाग की विशेष पहल से राजधानी में युवतियों के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। अलीगंज राजकीय आईटीआई में रेमंड में आठवीं पास युवतियां विशेष प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रही हैं। रेमंड के अनुसार, अलग-अलग सत्र में अबतक 300 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।


आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़ रहे युवा
ड्रोन और रोबोटिक्स जैसे प्रमुख आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण लेने के बाद युवा स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। आईटीआई में तीन से छह महीने की शुरू हुई विशेष प्रशिक्षण के बाद अब तक 100 से अधिक युवाओं ने खुद स्टार्टअप शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed