{"_id":"69d5b22c891da642dd01b01f","slug":"up-lookout-circular-issued-for-dubai-based-terrorist-aqib-several-hindu-leaders-were-targeted-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुबई में बैठे आतंकी आकिब के लिए जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर, कई हिंदूवादी नेता थे निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुबई में बैठे आतंकी आकिब के लिए जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर, कई हिंदूवादी नेता थे निशाने पर
Wed, 08 Apr 2026 07:11 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:11 AM IST
सार
Terrorist Aqib: एटीएस ने साकिब को पाकिस्तानी हैंडलर से मिलवाने वाले आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। वह फिलहाल दुबई में है।
विज्ञापन
दुबई में छिपा बैठा है आकिब।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एटीएस की गिरफ्त में आया मेरठ निवासी संदिग्ध आतंकी साकिब विवादित बयान देने वाले हिंदूवादी नेताओं की रेकी कर रहा था। उसने ऐसे नेताओं की हत्या के लिए हैदराबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ में रेकी की थी। इसका खुलासा साकिब से हुई पूछताछ और मोबाइल में मिले डाटा से हुआ है। वहीं, दूसरी ओर एटीएस ने साकिब को पाकिस्तानी हैंडलर से मिलवाने वाले आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। आकिब फिलहाल दुबई में है। एटीएस उसका पासपोर्ट निरस्त कराएगी।
विज्ञापन
एटीएस ने साकिब से लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की, जिसमें उसके बैंक खातों में आई रकम के बारे में छानबीन की गई। जांच में सामने आया है कि उसे हिंदूवादी नेताओं की हत्या करने, रेल हादसों को अंजाम देने आदि आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग मिल रही थी। इसके लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया, जिसकी मनी ट्रेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
वह एक वर्ष पहले हैदराबाद भी गया था, जहां पर एक बड़े हिंदूवादी नेता की गतिविधियों का पता लगाने के बाद उसने अपने हैंडलर को बताया था। हैंडलर ने उसे सही मौका मिलने पर हथियार भेजने की बात कही थी। एटीएस साकिब के साथी अरबाब, लोकेश और विकास से भी अलग-अलग पूछताछ कर रही है और उनके बयानों को सत्यापित कर रही है। उनके मोबाइल में संवेदनशील जगहों की जानकारी मिलने के बाद संबंधित राज्यों की पुलिस को भी सूचित किया गया है। इसके अलावा शामली निवासी चार युवकों से भी एटीएस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन