फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 BSP played OBC card again in Amethi after 25 years

Amethi Election: बसपा ने 25 साल बाद अमेठी में फिर खेला ओबीसी कार्ड, पिछड़ा वर्ग साधने को उतारा मौर्य उम्मीदवार

Mon, 29 Apr 2024 01:43 PM IST
शाहरुख खान इरफान गाजी, अमर उजाला, अमेठी
इरफान गाजी, अमर उजाला, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी ने अमेठी लोकसभा सीट पर 25 साल बाद फिर से ओबीसी कार्ड खेला है। पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए बसपा ने मौर्य उम्मीदवार उतारा है।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 BSP played OBC card again in Amethi after 25 years
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा ने रविवार को अमेठी से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस बार रवि प्रकाश मौर्य हाथी की सवारी करेंगे। बहुजन समाज पार्टी ने मौर्य प्रत्याशी उतार कर एक बार फिर ओबीसी कार्ड खेला है। करीब 25 साल पहले 1999 के आम चुनाव में भी बसपा ने पिछड़ों को साधने के लिए पारस नार्थ मौर्य को मैदान में उतारा था। हालांकि वह 33,658 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। उस वक्त कांग्रेस से सोनिया गांधी सांसद चुनी गईं थीं।
विज्ञापन


बसपा यहां दो बार दूसरे नंबर पर भी रही है। 2004 के चुनाव में चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी 99,326 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे। तब राहुल गांधी चुनाव जीते थे। 2009 में भी बसपा के आशीष शुक्ला कांग्रेस के राहुल गांधी से हार कर दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 93, 997 वोट मिले थे। 2014 में बसपा ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव लड़ाया। 
विज्ञापन


वह 57, 716 वोट पाकर तीसरे पायदान पर रहे। सपा से गठबंधन के कारण 2019 में बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा। अब 2024 में बसपा ने पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले रवि प्रकाश मौर्य को चुनावी मैदान में उतार कर फिर ओबीसी कार्ड खेला है। अब यह देखना अहम होगा कि ओबीसी वोटरों को रवि प्रकाश मौर्य कितना साध पाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन




रामनगरी से अमेठी में दस्तक
बसपा ने रामनगरी अयोध्या निवासी रवि प्रकाश मौर्य को अमेठी संसदीय क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित किया है। रवि प्रकाश मौर्य राजनीति शास्त्र से स्नातक हैं। वह अयोध्या सदर तहसील क्षेत्र के पाराखान गांव के रहने वाले हैं। पेशे से किसान हैं और उनके भाई रक्षा मंत्रालय में कार्यरत हैं। 
 

उनकी उम्र अभी महज 33 साल है। बातचीत में रवि प्रकाश ने बताया कि 2008 से राजनीति में सक्रिय हुए। बसपा से ही राजनीतिक पारी शुरू की। 2022 में अयोध्या सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। तब उन्हें 17, 706 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

काफी लंबे समय से बसपा के अयोध्या मंडल प्रभारी हैं। चुनावी मुद्दों की बात पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा उनकी पार्टी के मुद्दे हैं, इन्हीं मुद्दों को सामने रखकर वह चुनाव लड़ेंगे।
 

अमेठी में 21 फीसदी ओबीसी मतदाता
जिले में अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 14 लाख 28 हजार 316 है। रायबरेली की सलोन विधानसभा में 3 लाख 57 हजार 809 मतदाता हैं। इस तरह अमेठी लोकसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 86 हजार 125 है।

इनमें 4 लाख 30 हजार ओबीसी मतदाता हैं। यह कुल मतदाताओं का करीब 21 फीसदी है। इनमें यादव 10 प्रतिशत, कुर्मी पांच, मल्लाह, केवट, कुम्हार तीन फीसदी, मौर्या, कुशवाहा, गड़रिया दो फीसदी हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग एक फीसदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed