फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 BJP final list will be released after Ram Navami

UP: बृजभूषण ने ठुकराया भाजपा का ये प्रस्ताव, इस सीट पर फंसा पेच... अब पार्टी को कोर्ट के फैसले का इंतजार

Tue, 09 Apr 2024 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Apr 2024 09:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भाजपा की अंतिम सूची रामनवमी के बाद ही जारी हो सकती है। यूपी की इस सीट की वजह से सूची उलझी हुई है। बृजभूषण ने भाजपा का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 BJP final list will be released after Ram Navami
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल गरमाने के साथ ही लोगों की निगाहें पर अब शेष 12 सीटों के भाजपा उम्मीदवारों पर टिकी हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की वजह से उलझी हुई है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा के शेष सभी उम्मीदवारों की सूची अब रामनवमी के बाद ही जारी होगी। भाजपा नेतृत्व शेष बची सभी 12 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची एक साथ जारी करना चाहता है। पर, कैसरगंज सीट को  लेकर पेच फंसा हुआ है। 
विज्ञापन


इस सीट से सांसद बृजभूषण हर हाल में चुनाव लड़ने पर अड़े हैं। पर, महिला पहलवानों से हुए विवाद को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उनके स्थान पर उनके परिवार के किसी सदस्य या उनके सुझाव पर किसी दूसरे को चुनाव लड़ाने को तैयार है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि बृजभूषण को टिकट दिया गया तो विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बृजभूषण के हठ को देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब एमपी-एमएलए कोर्ट दिल्ली के फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। बृजभूषण के एक मामले में अंतिम सुनवाई होने वाली है। संभव है कि इसी दिन फैसला भी आ जाए। इसलिए नेतृत्व ने तय किया है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद ही सभी 12 सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।


 

बेटे या पत्नी को टिकट देना चाहती है भाजपा
सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व ने बृजभूषण की पत्नी या बेटे प्रतीक भूषण में किसी एक को टिकट देने का प्रस्ताव दिया है। फिलहाल बृजभूषण इसके लिए तैयार नहीं हैं और उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

इन सीटों पर तय होने हैं उम्मीदवार
जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने हैं, उनमें मैनपुरी, रायबरेली, गाजीपुर, बलिया, भदोही, मछलीशहर, प्रयागराज, फूलपुर, कौशांबी, देवरिया, फिरोजाबाद और कैसरगंज शामिल हैं।
 

विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी भी साथ घोषित होंगे
लोकसभा की 12 सीटों के उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उन चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की भी सूची जारी होगी, जिनपर उपचुनाव होने हैं। इनमें लखनऊ पूरब, ददरौल (शाहजहांपुर), गैसड़ी (बलरामपुर) और दुद्धी (सोनभद्र) शामिल हैं। इनमें तीन सीटों पर भाजपा जीती थीं, जबकि गैसड़ी में सपा।

लखनऊ पूरब सीट विधायक आशुतोष टंडन और ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन की वजह से खाली हुई है। जबकि एक मामले में सजा के बाद भाजपा विधायक रहे रामदुलार गोंड को अयोग्य करार दिए जाने की वजह से  दुद्धी सीट खाली हुई है।

लखनऊ पूर्वी सीट को लेकर सबसे अधिक उलझन
उप चुनाव वाले चारों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हैं, सिर्फ लखनऊ पूरब सीट को लेकर मामला फंसा है। इस सीट पर आशुतोष टंडन के छोटे भाई अमित टंडन चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं, पार्टी के प्रदेश के प्रवक्ता हीरो वाजपेयी की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। कई और लोगों ने भी दावेदारी कर रखी है।

माना जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सहमति के बाद ही किसी का नाम तय होगा। वहीं, ददरौल सीट से स्व. मानवेंद्र सिंह के बेटे अजय सिंह का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। गैसड़ी सीट की बात करें तो यहां से पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह 'शैलू' और दुद्धी सीट पर विधायक रहे रामदुलार गोंड के बेटे को टिकट दिया जाना पक्का माना जा रहा है।
 

लोकसभा के साथ ही होंगे उप चुनाव
ददरौल सीट पर चौथे चरण में 13 मई को, लखनऊ पूरब सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को, गैसड़ी सीट पर छठवें चरण में 25 मई को और दुद्धी सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed