Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 All SP candidates are tainted, BSP is kind to millionaire

UP: सपा के सारे प्रत्याशी दागी... करोड़पतियों पर बसपा मेहरबान; दूसरे चरण के 91 प्रत्याशियों की ये रिपोर्ट जारी

Wed, 17 Apr 2024 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Apr 2024 11:38 AM IST
सार

दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी के सारे प्रत्याशी दागी हैं, जबकि बसपा करोड़पतियों पर मेहरबान दिखाई दी है। एडीआर ने दूसरे चरण के 91 प्रत्याशियों की रिपोर्ट जारी कर दी है।  बसपा के सभी आठ प्रत्याशी करोड़पति हैं, तीन पर आपराधिक मुकदमे हैं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 All SP candidates are tainted, BSP is kind to millionaire
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आठ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे 91 प्रत्याशियों की रिपोर्ट यूपी इलेक्टशन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने मंगलवार को जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक 91 में से 21 प्रत्याशियों ने खुद पर आपराधिक मुकदमे होना स्वीकारा है। 
विज्ञापन


इनमें से 16 पर गंभीर मामले दर्ज हैं। सपा के चारों प्रत्याशी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। बता दें कि दूसरे चरण में अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मथुरा और मेरठ में चुनाव होना है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण के 91 प्रत्याशियों में से 42 करोड़पति हैं। बसपा के सभी आठों प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं भाजपा के सात, सपा के चार और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी करोड़पति हैं। सबसे अधिक 278 करोड़ रुपये की संपत्ति मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पास 214 करोड़, नोएडा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के पास 83 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं। सबसे कम संपत्ति मथुरा के निर्दलीय प्रत्याशी प्रवेशानंद पुरी ने घोषित की है। उनके पास केवल 6 हजार रुपये हैं। उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में 9 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
Trending Videos

केशवदेव पर सर्वाधिक मुकदमे
दूसरे चरण में बसपा के तीन, भाजपा के दो, सपा के चार और कांग्रेस के दो प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अलीगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव पर सबसे ज्यादा 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन पर आठ गंभीर धाराएं लगी हैं। दूसरे नंबर पर बागपत के सपा प्रत्याशी अमरपाल का नाम है, जिन पर नौ मुकदमे दर्ज हैं और सात गंभीर धाराओं में आरोपी हैं। मेरठ में सबसे अच्छी पार्टी के हाजी अफजल पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
 

शैक्षिक योग्यता
पांचवीं पास – 4
आठवीं पास – 8
दसवीं पास – 7
इंटरमीडिएट – 14
ग्रेजुएट - 26 ग्रेजुएट
ग्रेजुएट प्रोफेशनल – 7
पोस्ट ग्रेजुएट – 15
डाक्टरेट – 4
डिप्लोमा - 2
साक्षर – 2
निरक्षर – 2

किसी आयु वर्ग के कितने प्रत्याशी
25-30 आयु - 8
31-40 आयु - 23
41-50 आयु - 24
51-60 आयु - 18
61-70 आयु - 13
71-80 आयु - 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed