Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Liquor shops covered with tarpaulin on the first Monday of Sawan.

UP: सावन के पहले सोमवार पर तिरपाल से ढकी गईं शराब की दुकानें, मंदिरों में उमड़े शिवभक्त

Mon, 14 Jul 2025 02:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jul 2025 02:29 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, रायबरेली में शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Liquor shops covered with tarpaulin on the first Monday of Sawan.
रायबरेली में तिरपाल से ढकी गईं शराब की दुकानें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ी। सुबह से ही भक्तों की कतार दर्शन के लिए लगी। बछरावां के भंवरेश्वर मंदिर में दूरदराज से आए भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन किए। सुबह साढ़े पांच बजे सिंहोलेश्वर धाम के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

विज्ञापन


क्षेत्र के प्रसिद्ध सिंहोलेश्वर धाम में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु सुबह से ही लाइन में लग गए और अपनी बारी आने पर शिवलिंग का जलाभिषेक कर पुष्प धतूरा बेलपत्र कमल पुष्प अर्पित किया। मंदिर के पुजारी दिगंबर महाराज ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे।  
विज्ञापन


इस मंदिर में शिवलिंग का दिन में तीन बार रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसी तरह दौलतपुर के कामेश्वर दरियापुर के दरियास्वर गेगासों  के मुंड मालेश्वर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। मंदिरों के बाहर फूल व बेलपत्र बेचने वाले अपनी अपनी दुकान भी लगाए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सब इंस्पेक्टर संजय पाठक वह अन्य सुरक्षा कर्मी मंदिर में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

बाल्हेश्वर मंदिर में उमड़ा सैलाब, भगवान शिव को अर्पित किए बेल-पत्र

पवित्र सावन मास के पहले सोमवार को लालगंज कस्बे और आसपास के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने भोलेनाथ को जल, बेलपत्र और फूल अर्पित कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

ऐहार गांव स्थित प्रसिद्ध श्री बाल्हेश्वर महादेव मंदिर में तो सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु कतार में लगने लगे थे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर के प्रधान पुजारी पं. झिलमिल महाराज ने बताया कि दर्शन के लिए पट भोर में ही खोल दिए गए थे, जिसके बाद से ही मंदिर परिसर शिवभक्तों से भर गया। शहर के बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, सर्राफा मंडी के भैरवनाथ मंदिर, रक्षकेश्वर मंदिर सहित कई शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी।

शिवभक्तों की भावनाओं में आस्था, भक्ति और भरोसा साफ झलक रहा था। कई श्रद्धालु परिवार समेत मंदिरों में पहुंचे और बच्चों ने भी भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर पूजा की। बाल्हेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात दिखा। 
वहीं, कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इसे लेकर इंतजाम किए गए हैं। शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है। हालांकि कुछ जगहों पर शराब की दुकानें खुली हैं और उन पर तिरपाल नहीं ढका गया है। प्रशासनिकतंत्र ने अभी इस पर सख्ती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed