फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Liquor shop closing times changed on Wednesdays and Thursdays; counters will remain open until this time a

यूपी: बुधवार और गुरुवार को शराब की दुकान बंद होने का बदला समय, रात में इस समय तक खुले रहेंगे काउंटर

Thu, 25 Dec 2025 08:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Dec 2025 08:14 AM IST
सार

Liquor shop in UP: यूपी में 24 और 25 तारीख को यूपी में शराब की दुकानें रात में दस के बजाय 11 बजे बंद होंगी। ऐसा ही 30 और 31 दिसंबर की रात में भी होगा। 

विज्ञापन
UP: Liquor shop closing times changed on Wednesdays and Thursdays; counters will remain open until this time a
शराब की दुकान बंद होने का समय बदला। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस की रात शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। 24 और 25 दिसंबर को शराब की दुकान बंद होने का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। शराब की दुकान बंद होने के समय इन दो दिनों में रात के 11 बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन


क्रिसमस के साथ  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 30 और 31 दिसंबर को दुकानें रात 11 बजे तक खुलेगी। यह फैसला संभवतः उन दिनों देर रात शराब की मांग को देखते हुए लिया गया है। प्रदेश में पहले भी कुछ विशेष तिथियों को शराब की दुकान खुलने का समय बढ़ाया गया है। यह फैसला प्रदेश की मॉडल शॉप के लिए लागू होगा। शराब की प्रीमियम दुकानों के खुलने का समय पहले ही रात 11 बजे तक कर दिया गया है। 

विज्ञापन

25 और 31 की रात 12.30 बजे तक चलेगी मेट्रो

UP: Liquor shop closing times changed on Wednesdays and Thursdays; counters will remain open until this time a
लखनऊ मेट्रो।

यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यूपी मेट्रो प्रशासन ने 25 और 31 दिसंबर के लिए मेट्रो संचालन की टाइमिंग में बदलाव किया है। मेट्रो एमडी सुशील कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस एवं 31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से रात 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। इन दोनों ही दिन मुंशी पुलिया एवं अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह बदलाव सिर्फ दो दिन के लिए होगा। सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह छह से रात 10:30 बजे तक संचालित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed