फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Like handloom industries, industries employing migrant laborers will get grant

यूपी : प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा अनुदान, एमएसएमई विभाग ने भेजा प्रस्ताव

Fri, 02 Apr 2021 11:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Apr 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
UP: Like handloom industries, industries employing migrant laborers will get grant
इंडस्ट्री - फोटो : demo pic
कोरोना महामारी में प्रदेश में लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने वाले उद्योगों को योगी सरकार आर्थिक सहायता देगी। ऐसे उद्योगों को प्रति मजदूर एक से दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दिया जा सकता है। इससे उद्योगों पर भार भी नहीं पड़ेगा और प्रवासी मजदूरों को नौकरी भी मिल जाएगी। इसके लिए सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 629 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव तैयार करके वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों से लगभग 34 लाख प्रवासी मजदूर यूपी लौटे थे। उस वक्त सरकार ने उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था के साथ रोजगार मुहैया कराने का बीड़ा उठाया था। इन मजदूरों की स्किल मैपिंग कराई गई। जिससे उन्हें हुनर के हिसाब से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। सूत्रों के मुताबिक अब तक 25 लाख से अधिक मजदूरों की स्किल मैपिंग कराई जा चुकी है। सरकार ने प्रवासी श्रमिक राहत पोर्टल बनाया है। इस पर मजदूरों की दक्षता को 52 श्रेणियों में बांटते हुए उनका डाटा अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


हथकरघा उद्योग की तर्ज पर तैयार हो रही योजना
हथकरघा उद्योग में मजदूरों को रोजगार देने पर सरकार प्रति मजदूर अनुदान देती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उसी तरह का प्रस्ताव एमएसएमई विभाग की ओर से तैयार कराया गया है। सरकार का मानना है कि इससे मजदूरों को स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री प्रवासी रोजगार योजना से जोड़ कर उन्हीं प्रवासी मजदूरों को लाभान्वित किया जाएगा, जिनका पंजीकरण पहले से राज्य सरकार के पोर्टल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed