फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Light metro will open in five cities, budget announced

UP: प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर समेत पांच शहरों में खुलेगी लाइट मेट्रो की राह, परियोजनाओं के लिए बजट का एलान

Sun, 02 Feb 2025 04:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2025 04:20 PM IST
सार

केंद्रीय बजट में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 3123 करोड़ का बजट मिला है। कानपुर व आगरा की मेट्रो परियोजनाओं पर बजट की अधिकांश राशि खर्च होगी। वहीं, लखनऊ में भी दूसरे चरण के शुरुआती कामों को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Light metro will open in five cities, budget announced
- फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय बजट में यूपी में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 3123 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रावधान किए जाने से लखनऊ के दूसरे चरण की परियोजना को गति मिलेगी। इसके साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, और मेरठ में लाइट मेट्रो रेल चलाने की राह खुलेगी। हालांकि बजट में मिली राशि का अधिकांश हिस्सा कानपुर और आगरा में पहले से संचालित मेट्रो परियोजनाओं पर खर्च होगा, लेकिन कुछ राशि लखनऊ के दूसरे चरण की परियोजना के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, और मेरठ के लिए प्रस्तावित लाइट मेट्रो परियोजना के प्रारंभिक कार्यों पर भी खर्च होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में पहला चरण पूरा होने के बाद कानपुर और आगरा में मेट्रो परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इसके साथ वाराणसी में भी रोप-वे का काम चल रहा है। वहीं, योगी सरकार ने वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी और मेरठ में भी लाइट मेट्रो का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कराया है। गोरखपुर में लाइट मेट्रो रेल चलने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तो मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। वहीं झांसी और मेरठ के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कई शहरों में होगा पीएम ई-बस सेवा का विस्तार
केंद्रीय बजट में शहरी यातायात को और सुगम और सुदृढ़ बनाने के लिए पीएम ई-बस सेवा के लिए राशि का आवंटन किया गया। इसमें से यूपी के हिस्से में भी 131 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। इस राशि से प्रदेश के 15 शहरों में संचालित पीएम ई-बस सेवा के बेड़े का विस्तार होगा, वहीं कई अन्य शहरों में भी बस सेवा शुरू की जा सकेंगी। इसके साथ ही ई-बसों के लिए ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की राह भी सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फिलहाल प्रदेश के 15 शहरों में ई-बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बरेली, शाजहांपुर, गाजियाबाद, झांसी, गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed