फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Light Extinguished in Blaze—Real Sisters Burned Alive; Bodies Recovered from Pile of Ash Amidst Widespread

UP: अग्निकांड में बुझ गई रोशनी, जिंदा जलीं सगी बहनें; राख के ढेर से निकाले गए दोनों के शव, हर तरफ चीख पुकार

Thu, 16 Apr 2026 09:50 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Apr 2026 09:50 PM IST
सार

लखनऊ के विकासनगर अग्निकांड में दो मासूम सगी बहनों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। माता-पिता के बाहर होने पर बच्चे झोपड़ी में अकेले थे। आग में सब कुछ राख हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरी बस्ती में मातम पसरा है।

विज्ञापन
UP Light Extinguished in Blaze—Real Sisters Burned Alive; Bodies Recovered from Pile of Ash Amidst Widespread
विकासनगर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकासनगर के के सेक्टर 14 में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो सगी मासूम बहनें जिंदा जल गईं। बृहस्पतिवार को दोनों के शव बरामद किए गए। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन की मदद से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शवों का गुलाला घाट पर दफना दिया गया।

विज्ञापन


बस्ती में सतीश पत्नी पूनम, ससुर दुलारे दो वर्षीय स्वाति, चार वर्षीय कुहू और दो माह की बिटिया आयुषी के साथ लंबे समय से रहते थे। सतीष ने बताया कि वह और उनके ससुर बुधवार को मजदूरी करने गए थे। वहीं, पूनम भी काम से बाहर गई थीं। झोपड़ी में तीनों बच्चे मौजूद थे। 

विज्ञापन

 

UP Light Extinguished in Blaze—Real Sisters Burned Alive; Bodies Recovered from Pile of Ash Amidst Widespread
अपनों की तलाश करते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पूनम ने बच्चों से कहा था...

पूनम ने बच्चों से कहा था कि वह थोड़ी देर में लौटकर आ रही हैं, झोपड़ी से बाहर नहीं निकलना। शाम को दुलारे काम से लौटे तो देखा कि बस्ती में आग लगी है। दुलारे ने बताया कि उन्होंने बस्ती के भीतर घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने भीतर जाने नहीं दिया। उन्होंने बच्चों की खोजबीन की तो कुहू एक पड़ोसी के पास मिली। 

पूछने पर कुहू ने बताया कि आग लगने पर वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आई थी, जबकि स्वाति और आयुषी झोपड़ी के भीतर थीं। बुधवार रात में आग बूझने के बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश की, लेकिन कछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने राख के ढ़ेर से दोनों मासूमों के शव निकाले तो चीख पुकार मच गई। उधर, लापता हुए चार अन्य बच्चे अपने परिवार के पास पहुंच गए, जिसके बाद उनके घरवालों ने राहत की सांस ली।

 

UP Light Extinguished in Blaze—Real Sisters Burned Alive; Bodies Recovered from Pile of Ash Amidst Widespread
आंखों में आंसू लिए अपनों की तलाश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सब कुछ राख, बचे सिर्फ शरीर के कपड़े

सतीश ने बताया कि आग ने उनका सबकुछ छीन लिया। दो बच्चों के साथ-साथ कपड़े, राशन सब चले गए। उन्होंने 20 हजार रुपये बचाकर रखे थे, जो जल गए। अब उनके पास सिर्फ पहने हुए कपड़े बचे हैं। आग की खबर सुनकर गणेशपुर चिनहट में रहने वाले सतीश के भाई कुलदीप पहुंचे और भाई व उनके परिवार को अपने साथ घर लेकर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों के दम घुटने के बाद जलने से मौत की पुष्टि हुई है।

 

विज्ञापन

UP Light Extinguished in Blaze—Real Sisters Burned Alive; Bodies Recovered from Pile of Ash Amidst Widespread
हर तरफ दिखी राख - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

जीवन भर रहेगी टीस

दुलारे ने बताया कि वह आग लगने के बाद भगदड़ के बीच बहुत से बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर लाए थे, लेकिन दोनों नातिनों को नहीं बचा सके। इसका उन्हें जीवन भर अफसोस रहेगा। उन्होंने बताया कि रात में आग बुझने के बाद भी उन्हें भीतर बस्ती में नहीं जाने दिया गया। 
 

20 घंटे बाद पुलिस ने बस्ती वालों को भीतर जाने की अनुमति दी। सूत्रों का कहना है कि एक देसी शराब के ठेके के पास से आग लगी थी, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed