फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: License of National Urban Co-operative Bank canceled

यूपी: नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रदद, बीमा की वजह से बची ग्राहकों की रकम

Fri, 22 Sep 2023 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Sep 2023 08:50 PM IST
सार

आरबीआई ने बैंक का लाइसेंस कई कारणों से निरस्त किया। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं बची थीं। बैंकिंग एक्ट का पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
UP: License of National Urban Co-operative Bank canceled
RBI - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने बहराइच के नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। सहकारी आयुक्त और रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश से भी बैंक को बंद करने और एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। इसी के साथ बैंक पर हमेशा के लिए ताला लग गया। बीमा कवर की वजह से करीब करीब सभी ग्राहकों को अपना पूरा पैसा मिल जाएगा।

विज्ञापन


आरबीआई ने बैंक का लाइसेंस कई कारणों से निरस्त किया। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं बची थीं। बैंकिंग एक्ट का पालन नहीं किया गया। बैंक में ग्राहकों का हित खतरे में आ गया था। भविष्य में नए ग्राहकों के लिए भी बैंक हानिकारक हो सकता था। बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को भी पूरा भुगतान करने में असमर्थ है।
विज्ञापन


लाइसेंस को रद्द करने के परिणामस्वरूप, नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बहराइच को ''बैंकिंग'' का व्यवसाय करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रत्येक जमाकर्ता बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक अपनी जमा राशि का बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा। बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 99.87% जमाकर्ताओं को बीमा कवर की वजह से अपनी पूरी जमा राशि मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed