{"_id":"6943576d4852860f190dd209","slug":"up-legislative-session-begins-tomorrow-special-discussion-on-vande-mataram-possible-working-committee-meeti-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में विधानमंडल सत्र कल से, वंदे मातरम पर हो सकती है विशेष चर्चा; कार्यसीमित की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में विधानमंडल सत्र कल से, वंदे मातरम पर हो सकती है विशेष चर्चा; कार्यसीमित की बैठक आज
Thu, 18 Dec 2025 06:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:52 AM IST
सार
UP Legislative Assembly Session: यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है। इसके पहले आज कार्यमंत्रणा सीमित की विशेष बैठक होगी।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा सत्र शुक्रवार से।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधानमंडल के शुक्रवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के संबंध में बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई है। सरकार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में विशेष चर्चा करा सकती है। हालांकि, इस पर फैसला कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें महाना सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील करेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 21 दिसंबर को शाम छह बजे से लोकभवन के ऑडिटोरियम में होगी।
इसमें सीएम, दोनों डिप्टी सीएम, सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे। सरकार के सहयोगी दलों सुभासपा, रालोद, निषाद पार्टी और अद (एस) के मंत्री व विधायक भी इस बैठक में बुलाए जाएंगे।