फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Leader of the House and Leader of Opposition in the Legislative Assembly went a lot in sarcasm, Yogi said - I wish you sit where you are

यूपी : विधानसभा में नेता सदन व नेता प्रतिपक्ष में खूब चले व्यंगवाण, योगी बोले- शुभकामना देता हूं आप जहां हैं वहीं बैठें

Thu, 16 Dec 2021 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 11:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विपक्ष को शुभकामना देता हूं कि विधानसभा चुनाव में आप भी जीतें और उसी तरफ (विपक्ष की सीट) बैंठे रहें। उन्होंने विपक्ष से अनुपुरक बजट पारित कराने की अपील करते हुए कहा कि आगे भी आप का इसी तरह सहयोग मिलता रहे और हम बजट पारित कराते रहें।

विज्ञापन
UP: Leader of the House and Leader of Opposition in the Legislative Assembly went a lot in sarcasm, Yogi said - I wish you sit where you are
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष के बीच खूब व्यंगबाण चले। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विपक्ष को शुभकामना देता हूं कि विधानसभा चुनाव में आप भी जीतें और उसी तरफ (विपक्ष की सीट) बैंठे रहें। उन्होंने विपक्ष से अनुपुरक बजट पारित कराने की अपील करते हुए कहा कि आगे भी आप का इसी तरह सहयोग मिलता रहे और हम बजट पारित कराते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो कम से कम यह तो कह पाएंगे कि राम गोविंद चौधरी एक नेता प्रतिपक्ष थे, जो बजट पास कराने में मदद करते थे। मुख्यमंत्री की इस तंज पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सपना देखते रहिए, इसमें कोई हर्ज नही हैं। इंजतार करते रहिए। 

विज्ञापन


करीब दो घंटे के भाषण में कई ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे पर तंज कसे। मुख्यमंत्री ने राम गोविंद चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि आप तो चंद्रशेखर जी के शिष्य थे और असली समाजवादी थे। उन्होंने अपने जीते जी कभी भी अपने परिवार को राजनीति में नहीं आने दिया। आप कहां इस परिवारवादी पार्टी के चक्कर में पड़ गए हैं। इधर आ जाइए। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम प्राण रहने तक सपा में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आप साल में एकाध बार ही अपने क्षेत्र जाते हैं। इसलिए हमने आपकी सुविधा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण आपकी सुविधा के लिए बनवाया है। इसलिए आपको कम से कम शिष्टाचार के नाते एक बार सरकार को धन्यवाद तो देना ही चाहिए था।
विज्ञापन


सपा का स्पोर्ट तो तमंचा है
सरकार की खेल के प्रोत्साहन को लेकर किए जा रहे दावे पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे टीका-टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने भी चुटकी लेते हुए कहा सपा की ओर इशारा करते हुए कहा इनकों खेल से क्या लेना-देना। इनका स्पोर्ट तो तमंचा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भी पलटवार किया। उन्होंने भी चुनौती देते हुए कहा कि चाहें तो पहलवानी, हाकी, कुश्ती, क्रिकेट किसी भी खेल में मुकाबाला हो जाए। आइये सदन में ही दो-दो हाथ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों को अब स्कूल जाने से डर नहीं लगता
प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि यूपी की कानून-व्यवस्था की बेहतरी का अंदाजा कैराना की स्थिति से लगाया जा सकता है, जहां से पलायन करके जाने वाले वापस आ गए हैं। कैराना पलायन के पीड़ितों से मुलाकात में बेटियों ने बताया कि उन्हें स्कूल जाने से अब डर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि वास्तव में इस मामले में सरकार को प्रदेश की हर माता-बहन का आशीर्वाद मिला है। महिलाओं और बेटियों को उनकी सरकार ने सुरक्षा देने का काम किया है। स्थिति यह है कि माफिया जमानत पर छूटने के बाद भी जेल जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed