{"_id":"624b184808500b7f752ef211","slug":"up-last-chance-for-203-medical-experts-if-they-do-not-participate-in-counseling-on-april-6-then-the-selection-is-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 203 चिकित्सा विशेषज्ञों को अंतिम मौका, छह अप्रैल को काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया तो चयन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 203 चिकित्सा विशेषज्ञों को अंतिम मौका, छह अप्रैल को काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया तो चयन निरस्त
Mon, 04 Apr 2022 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:02 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग में अलग- अलग चरणों में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड 2 पर विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियोंका चयन किया गया। वर्ष 2020-21 में चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 185 ने अभी तक काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों के लिए चयनित 203 चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। इनकी अंतिम काउंसलिंग छह अप्रैल को होगी। इसमें हिस्सा नहीं लेने वालों का चयन निरस्त कर दिया जाएगा। उनके स्थान पर नए सिरे से चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में अलग- अलग चरणों में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड 2 पर विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों का चयन किया गया। वर्ष 2020-21 में चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 185 ने अभी तक काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया है। इसी तरह 18 विशेषज्ञों ने चिकित्सा इकाई का चयन नहीं किया। अब इनके लिए चौथी बार काउंसलिंग कराई जा रही है। इन सभी को नोटिस दिया गया है कि काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया तो उनका चयन निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह 25 नए विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी का भी चयन किया गया है। ऐसे में कुल 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों की काउंसलिंग छह अप्रैल को परिवार कल्याण संस्थान में होगी। इस काउंसलिंग में सर्जन 28, बाल रोग विशेषज्ञ के 40, स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 48, निश्चेतक के 27, माइक्रोबायोलॉजी के 16, फिजिशियन के 11 सहित अलग- अलग विधा के विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन