फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Large scale transfer of IAS officers in the state, 11 out of 16 women officers got important posts

यूपी: नौकरशाही में फेरबदल, 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव, कंचन वर्मा-रोशन जैकब का ट्रांसफर

Tue, 16 Sep 2025 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Sep 2025 08:26 PM IST
सार

Transfers in UP: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। मंगलवार की शाम को जारी आदेश में एक साथ 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर बदल दिए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Large scale transfer of IAS officers in the state, 11 out of 16 women officers got important posts
मंडलायुक्त रोशन जैकब का हुआ तबादला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में महत्वपूर्ण बदलाव किए। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को हटाते हुए उन्हें राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव बेसिक शिक्षा एवं अपर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब सचिव एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बनाई गई हैं। प्रमुख सचिव रंजन कुमार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सिर्फ आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रह गए हैं।
विज्ञापन


कुल 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सुहाल एल. वाई सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चैत्रा वी महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को महानिदेशक आयुष और संजय कुमार खत्री एसीईओ नोएडा को प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ, बरेली व प्रयागराज के कमिश्नर बदले

प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त, बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त और सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व सीईओ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है।

साइड लाइन किए गए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण

राजेश कुमार द्वितीय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को महानिदेशक पर्यटन, किंजल सिंह महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को परिवहन आयुक्त, ब्रजेश नारायण सिंह परिवहन आयुक्त को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन

बी. चंद्रकला बनीं सचिव वन

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बी. चंद्रकला सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व सीईओ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी के पद पर तैनाती दी गई है। सचिव चिकित्सा शिक्षा अपर्णा यू को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed