Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Land and house registration will be made easier in the state; offices will be built on the lines of passpo

यूपी: प्रदेश में मकान-जमीन की रजिस्ट्री कराना होगा आसान, पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर बनाए जाएंगे ऑफिस

Sat, 24 Jan 2026 03:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Jan 2026 03:10 PM IST
सार

Registry Office in UP: यूपी में मकान और जमीन की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इनके कार्यालयों में बदलाव किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Land and house registration will be made easier in the state; offices will be built on the lines of passpo
यूपी में रजिस्ट्री कराना होगा आसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब रजिस्ट्री ऑफिस में लंबी लाइन, भीड़ और कागजी झंझट बीते दिनों की बात होगी। स्टांप एवं पंजीयन विभाग पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर रजिस्ट्री कार्यालयों को अत्याधुनिक बनाने की तैयारी में है। इसके तहत अपॉइंटमेंट सिस्टम, टोकन व्यवस्था, डिजिटल काउंटर, आरामदायक वेटिंग एरिया और पारदर्शी निगरानी जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन


स्टांप एवं पंजीयन विभाग प्रदेशभर के रजिस्ट्री कार्यालयों की तस्वीर बदलने जा रहा है। जिस तरह पासपोर्ट कार्यालयों में व्यवस्थित काउंटर, तय समय पर सेवा और डिजिटल प्रक्रिया होती है, उसी मॉडल को अब रजिस्ट्री ऑफिसों में लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री कार्यालयों में अपॉइंटमेंट आधारित कामकाज शुरू होगा। लोगों को पहले से स्लॉट मिलेगा, जिससे भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी। कार्यालय में प्रवेश के बाद टोकन सिस्टम के जरिए तय क्रम में काम होगा।
विज्ञापन


पासपोर्ट कार्यालयों की तरह यहां भी डिजिटल काउंटर, ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक पहचान और ई-भुगतान सुविधा दी जाएगी। नागरिकों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी और हेल्प डेस्क भी बनाई जाएंगी। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में एआई आधारित हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऑनलाइन भी हो सकेगा भुगतान

UP: Land and house registration will be made easier in the state; offices will be built on the lines of passpo
रजिस्ट्री कार्यालय की प्रक्रिया में होगा बदलाव।

विभाग स्टांप शुल्क भुगतान के कई विकल्प भी शुरू कर रहा है। अब लोग ऑनलाइन माध्यम, डिजिटल वॉलेट, कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक तरीकों से स्टांप ड्यूटी जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही एटीएम की तर्ज पर स्टांप पेपर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि लोगों को वेंडरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एक बड़ा बदलाव यह भी है कि रजिस्ट्री के तुरंत बाद स्वतः दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू होगी। यानी संपत्ति रजिस्टर्ड होते ही राजस्व रिकॉर्ड अपने-आप अपडेट हो जाएगा। इससे महीनों चलने वाला काम मिनटों में पूरा होगा।

विभाग ऑनलाइन रजिस्ट्री को भी बढ़ावा दे रहा है। कई तरह के दस्तावेज अब घर बैठे पंजीकृत कराए जा सकेंगे। वहीं, विवाह पंजीयन को विवाह स्थल पर ही कराने की व्यवस्था पर भी काम चल रहा है, ताकि लोगों को अलग से कार्यालय न आना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed