{"_id":"6214dc38177ee10ce06f0ef9","slug":"up-keshav-maurya-attacked-congress-bsp-and-sp-after-march-10-sp-s-name-will-be-abolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : केशव मौर्य ने कांग्रेस, बसपा व सपा पर बोला हमला, 10 मार्च के बाद समाप्तवादी पार्टी हो जाएगा सपा का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : केशव मौर्य ने कांग्रेस, बसपा व सपा पर बोला हमला, 10 मार्च के बाद समाप्तवादी पार्टी हो जाएगा सपा का नाम
Tue, 22 Feb 2022 06:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:21 PM IST
सार
संबोधन के दौरान सपा ही उनके निशाने पर ज्यादा रही। कहा कि चुनाव में अखिलेश यादव को ऐसी वैक्सीन लगाइए की सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाए। कहा कि जब कमल का फूल खिलता है तो अपराधी थर-थर कांपते हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि 10 मार्च के बाद साइकिल बंगाल की खाड़ी में गिरेगी, कांग्रेस वाले भाई-बहन ननिहाल चले जाएंगे व बसपा का हाथी बंगले में पहुंच जाएगा। इसौली के बंधुआकलां व सदर के बरौंसा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा को गुंडों की फैक्टरी बताया।
विज्ञापन
संबोधन के दौरान सपा ही उनके निशाने पर ज्यादा रही। कहा कि चुनाव में अखिलेश यादव को ऐसी वैक्सीन लगाइए की सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाए। कहा कि जब कमल का फूल खिलता है तो अपराधी थर-थर कांपते हैं। अब कोई किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। पांच वर्षों में लोगों ने ट्रेलर देखा है। वास्तविक फिल्म 10 मार्च के बाद शुरू होगी। बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोग अमेठी से लेकर यहां तक अपनी जागीर समझते थे। अब उन्हें जमीन दिखाई पड़ने लगी है। तीन चरणों के चुनाव में साइकिल उड़कर सैफई चली गई है। शेष चुनाव बाद व बंगाल की खाड़ी में गिरेगी।
विज्ञापन
उन्होंने चेताया कि पहली पारी में बड़े लोगों के बंगलों पर बुलडोजर चला है अब उनके गुर्गों पर चलेगा। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए दो बार राशन, आवास, बिजली आपूर्ति को गिनाया अब सरकार बनने पर होली व दीवाली पर सिलेंडर भी मुफ्त मिलेगा। कहा कि 100 में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है। जो कार्य सपा, बसपा ने 15 वर्षों में नहीं किया। भाजपा ने पांच वर्षों में कर दिखाया। विपक्षी मैनपुरी, इटावा और अमेठी को अपनी विरासत समझते थे। मतदाताओं ने वहां भी कमल खिला दिया।
विज्ञापन
कहा कि मैं वोट के रूप में आशीर्वाद मांगने आया हूं। गलती से भी अगर साइकिल की बटन दबेगी, तो हजारों दंगाई और गुंडे पैदा होंगे। इसके पहले बंधुआकलां में प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय व सदर में राजप्रसाद उपाध्याय ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। सांसद मेनका गांधी और जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने भी सभा को संबनधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू समेत कई लोग मौजूद रहे।
नाराज ब्लॉक प्रमुख समर्थकों समेत वापस गए
बंधुआकलां में कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह को मंच पर डिप्टी सीएम का स्वागत करने के लिए जाते समय सुरक्षा बलों ने रोक लिया। इससे नाराज शिवकुमार सिंह समर्थकों समेत सभा से वापस हो गए। अभी तक वे प्रचार में जुटे हुए थे।