फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Job opportunity in Transport Corporation, 3200 contract female conductors will be recruited; Apply this wa

यूपी: परिवहन निगम में नौकरी का मौका, 3200 पदों पर होगी संविदा महिला परिचालकों की भर्ती होगी; ऐसे करें आवेदन

Thu, 10 Jul 2025 05:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 10 Jul 2025 05:57 AM IST
सार

Jobs in Transport Corporation: परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 15 से 25 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलो का आयोजन परिवहन निगम करने जा रहा है।

विज्ञापन
UP: Job opportunity in Transport Corporation, 3200 contract female conductors will be recruited; Apply this wa
यूपी रोडवेज की बसों में कंडक्टर भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम में लगभग पांच हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखे जाने की प्रक्रिया जारी है। इसमें अनुबंध के तहत 1800 पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती की जा चुकी है। शेष 3200 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन परिवहन निगम करने जा रहा है। अनुबंध के लिए महिला अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस व स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

  
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 15 से 25 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलो का आयोजन परिवहन निगम करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट की योग्यता के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


महिला अभ्यर्थियों को इण्टर में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इण्टर में प्राप्तकों पर 05 प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों/परिचालकों हेतु अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जायेगा। महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

15 जुलाई से होगा रोजागार मेले का आयोजन

परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला परिचालक पद पर भर्ती के लिए परिवहन निगम द्वारा 15  से 25 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ एवं गोरखपुर में, 18 जुलाई को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी में, 22 जुलाई को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़, 25 जुलाई को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑफलाइन  माध्यम से किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को परिचालक पद हेतु स्किल डेवलपमेंट के तहत कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि उनके स्तर से प्रशिक्षण संबंधी कोई कोर्स उपलब्ध न हो, तो परिवहन निगम स्तर से उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा, जिसके व्यय प्रतिपूर्ति की मांग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व कौशल विकास मिशन से की जाएगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से 1800 महिला अभ्यर्थियों का परिचालक के पद पर चयन किया जा चुका है, जिसमें से 1328 महिला अभ्यर्थियों को आबद्ध किया जा चुका है। शेष महिला अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed