{"_id":"591e9b664f1c1ba57af22b6b","slug":"up-jewellers-on-strike-against-mathura-murder-and-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में हुई लूट और हत्या के विरोध में हड़ताल पर यूपी के सराफा कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में हुई लूट और हत्या के विरोध में हड़ताल पर यूपी के सराफा कारोबारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 May 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
दुकानों पर लटके ताले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सराफा कारोबारी के यहां हुई लूट और हत्या के विरोध में यूपी के सराफा कारोबारी हड़ताल पर हैं। सराफा व्यवसाइयों ने सीएम योगी से सुरक्षा की मांग की है। लखनऊ में सर्राफा व्यवसाइयों की लगभग 300 दुकानों पर ताले लटके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मथुरा केहोलीगेट के पास कोयला वाली गली में सोमवार रात दो सराफा कारोबारियों मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या और चार करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
हत्यारों की सुरागरसी के लिए मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए।
इसमें कुछ बदमाश हेलमेट पहने हैं जबकि कुछ ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो बदमाशों की पहचान भी कर ली लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिसको लेकर सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन