{"_id":"624b172e49779f4d1a14101d","slug":"up-janta-darshan-started-at-cm-residence-450-complainants-arrived-on-the-first-day-complaints-will-be-registered-on-the-portal-will-be-resolved-within-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सीएम आवास पर शुरू हुआ जनता दर्शन, पहले दिन पहुंचे 450 फरियादी, पोर्टल पर दर्ज होंगी शिकायतें, एक माह के अंदर होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सीएम आवास पर शुरू हुआ जनता दर्शन, पहले दिन पहुंचे 450 फरियादी, पोर्टल पर दर्ज होंगी शिकायतें, एक माह के अंदर होगा समाधान
Mon, 04 Apr 2022 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:02 PM IST
सार
प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने हर फरियादी का आवेदन लेकर बारी बारी से उनकी समस्या सुनी और निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
सीएम का जनता दर्शन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी 2.0 सरकार का पहला जनता दर्शन मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार से शुरू हो गया । विधानसभा चुनाव की वजह से लंबे समय बाद प्रारंभ हुए जनता दर्शन में पहले दिन 450 फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए पहुंचे । प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने हर फरियादी का आवेदन लेकर बारी बारी से उनकी समस्या सुनी और निस्तारण का भरोसा दिया। रेवेन्यू (जमीनी विवाद) और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को स्थानीय स्तर पर सुलझाये जाने की ज़रूरत पर बल दिया गया।
विज्ञापन
फ्री राशन वितरण और गेहूं खरीद की एक भी शिकायत न आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं ठीक ढंग से चल रहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनकर समाधान कराएं । इसमें किसी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चुनाव बाद शुरू हुए जनता दर्शन में पहले दिन राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आये लोगों की बारी बारी से समस्या सुनी और उनका आवेदन लेकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। राज्य मंत्री सिंह आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जनता की शिकायतों के समयबद्ध ढंग से निराकरण के लिए गंभीर है और इस दिशा में उन्होंने कड़े निर्देश भी दिया हैं। प् उन्होंने बताया कि सभी शिकायतें पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएंगी और एक माह के अंदर सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा। उससे पहले एक सप्ताह में संबंधित विभागों अथवा जिलों से रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
जनता दर्शन का रोस्टर निर्धारित
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर जनता दर्शन में सुनवाई करने वाले मंत्रियों का रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है । राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह सोमवार को लोगों की शिकायत सुनेंगे। जबकि मंत्री बलदेव सिंह औलख फरियाद सुनने के लिए मौजूद रहेंगे। शेष दिन अन्य मंत्री मौजूद रहकर लोगों की शिकायत सुनेंगे। मुख्यमंत्री योगी भी नियमित अंतराल पर जनता दर्शन में उपस्थित रहेंगे।