{"_id":"6863c8b46b489c554f0dda69","slug":"up-iti-first-phase-seat-allotment-released-admission-will-be-from-2-to-8-july-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईटीआई पहले चरण का सीट एलॉटमेंट जारी, दो से आठ जुलाई तक होगा इसका प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईटीआई पहले चरण का सीट एलॉटमेंट जारी, दो से आठ जुलाई तक होगा इसका प्रवेश
Tue, 01 Jul 2025 05:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Jul 2025 05:08 PM IST
सार
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों पहले चरण का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। इस बारे में छात्रों को एसएमएस से सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : freepik
विस्तार
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025 (छः माह), सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2025-27 (दो वर्षीय) पाठ्यक्रमों हेतु प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण के लिए प्रवेश तिथि 2 से 8 जुलाई तक (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने चयन की स्थिति की जानकारी http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें कौशलयुक्त बनाकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और सुगम बनाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं अधिशासी निदेशक, एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज कर बुलावा पत्र प्राप्त कर सकते हैं। चयन की स्थिति में बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर संस्थान में प्रवेश लिया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा भी सूचना दी जा रही है। चयन न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को उसकी रैंक दिखाई जाएगी एवं वह अगले चरण की प्रतीक्षा कर सकेगा।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक सत्यापित प्रति, आवेदन पत्र की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बुलावा पत्र में अंकित जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को FREEZE (स्थिर) या FLOAT (विकल्प खुला रखने) में से एक विकल्प का चयन कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, ताकि आगे की अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भी भाग ले सकें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्प डेस्क 0522-4150500, 7897992063, 0522-2336115, व्हाट्सएप 9628372929, अथवा ईमेल help@admissionscvtup.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।