{"_id":"f565174fc03ac31ef22076b17791b38c","slug":"up-is-getting-ready-for-warm-welcome-of-amit-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में विजेता अमित शाह का होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में विजेता अमित शाह का होगा भव्य स्वागत
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Aug 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत की तैयारी तेज कर दी है। शाह 19 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। इसलिए पार्टी ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की हैं। शाह यहां कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
भाजपा प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र रविवार 17 अगस्त को लखनऊ आकर अपने संसदीय क्षेत्र देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
वह 18 अगस्त को देवरिया में रहेंगे। मिश्र 19 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाह 19 को प्रात: 10 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वह निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।