फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Iran attack directly impacts air services, Dubai airspace closed; 17 flights from Lucknow cancelled

यूपी: ईरान हमले का विमान सेवा पर पड़ा सीधा असर, दुबई का एयरस्पेस हुआ बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें हुईं निरस्त

Sat, 28 Feb 2026 09:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Feb 2026 09:08 PM IST
सार

Iran attack: शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे कई विमानों का संचालन ठप हो गया। 

विज्ञापन
UP: Iran attack directly impacts air services, Dubai airspace closed; 17 flights from Lucknow cancelled
ईरान हमले से प्रभावित हुए विमान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ईरान पर हमले के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इसके कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के बीच हवाई यातायात ठप हो गया। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रसअलखैमा, शारजाह, रियाद सहित सात डेस्टिनेशन के बीच आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083 व 6ई-081 कैंसिल की गई। ऐसे ही दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को कैंसिल थी और रविवार को भी निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


ऐसे ही इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-082, 6ई-084 भी निरस्त रही। साथ ही एयर इंडिया की एआई-2250 शनिवार को निरस्त रही। लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-053 व इंडिगो की ही 6ई-071 कैंसिल रहीं। रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, इंडिगो की ही 6ई-072 भी निरस्त रही। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1491 एवं रसअलखैमा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423 एवं शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, इंडिगो की ही 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उड़ानें भी रहीं निरस्त

शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट से किशनगढ़ व झारसुगड़ा के बीच चलने वाली स्टार एयर की चार उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। हालांकि इन्हें परिचालन संबंधी कारणों से निरस्त किया गया। लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की एस5-223, स्टार एयर की लखनऊ से झारसुगड़ा जाने वाली एस5-229 तथा झारसुगड़ा से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की एस5-228 एवं किशनगढ़ से लखनऊ आने वाली एस5-222 निरस्त रहीं।

बंगलुरु से काठमांडू जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट

बंगलूरू से नेपाल जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान खराब मौसम के चलते शनिवार को लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। इससे पूर्व गत दिवस यह विमान खराब मौसम के कारण ही वाराणसी डायवर्ट कर दी गई थी। विमान में 180 यात्री थे। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं।

मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-872 का है। यह विमान सुबह सवा नौ बजे बंगलुरु से रवाना होकर काठमांडू पहुंचा। लखनऊ एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोपहर 2:49 बजे लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना मिली कि फ्लाइट खराब मौसम के चलते काठमांडू में लैंड नहीं कर पा रही है। कई बार हवा में चक्कर काटे, लेकिन लैंडिंग नहीं हो पाई। ऐसे में इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया है।

यह फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम 4:30 बजे उतरी। इसे रनवे के आगे टैक्सी वे पर रोका गया। यही फ्लाइट इससे पूर्व गत दिवस बंगलुरु से काठमांडू के लिए रवाना हुई, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे वाराणसी डायवर्ट किया गया था। ऐसे में यात्रियों के परिवारीजनों में बेहद आक्रोश है। उनका आरोप है कि यात्रियों को एयरपोर्ट पर मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। बंगलुरु एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर के पास यात्रियों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed