{"_id":"642b06b18dcb5c0083076de6","slug":"up-ips-transfer-six-ips-transferred-five-sps-given-to-prison-headquarters-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP IPS Transfer : छह आईपीएस का तबादला, कारागार मुख्यालय को दिए पांच एसपी, जेलों में व्यवस्था सुधारने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP IPS Transfer : छह आईपीएस का तबादला, कारागार मुख्यालय को दिए पांच एसपी, जेलों में व्यवस्था सुधारने की कवायद
Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊआ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊआ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
सार
कारागार विभाग बीते कई माह से अफसरों की कमी से जूझ रहा है। आईपीएस अधिकारियों से भरे जाने वाले डीआईजी के तीन पद बीते कई महीनों से खाली हैं। वहीं पदोन्नति न हो पाने की वजह से विभागीय अधिकारियों से भरे जाने वाले अपर महानिरीक्षक के दोनों, जबकि उप महानिरीक्षक के सात में से छह पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राज्य सरकार ने सोमवार को सात आईपीएस का तबादला कर दिया। चित्रकूट और बरेली कांड के बाद राज्य सरकार ने कारागार विभाग में पांच एसपी रैंक के अफसरों को व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी है। साइबर क्राइम में तैनात एसपी शिवहरि मीना और विशेष अनुसंधान दल में तैनात सुभाष चंद्र शाक्य को कारागार विभाग में एसपी के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी में तैनात हेमंत कुटियाल और 23वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हिमांशु कुमार को कारागार विभाग में एसपी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुरक्षा मुख्यालय में तैनात एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का तबादला प्रयागराज में पीएसी की 42वीं वाहिनी में किया गया है। साथ ही, उनको एसपी कारागार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं 42वीं वाहिनी में तैनात गौरव बंशवाल को सुरक्षा मुख्यालय में एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
अफसरों की कमी से जूझ रहा कारागार विभाग
बताते चलें कि कारागार विभाग बीते कई माह से अफसरों की कमी से जूझ रहा है। आईपीएस अधिकारियों से भरे जाने वाले डीआईजी के तीन पद बीते कई महीनों से खाली हैं। वहीं पदोन्नति न हो पाने की वजह से विभागीय अधिकारियों से भरे जाने वाले अपर महानिरीक्षक के दोनों, जबकि उप महानिरीक्षक के सात में से छह पद रिक्त हैं।
विज्ञापन