फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IPL tadka to begin in the capital from April 1, Lucknow Supergiants and Delhi Capitals to clash at Ekana

यूपी: राजधानी में एक अप्रैल से लगेगा आईपीएल का 'तड़का', इकाना में भिड़ेंगी लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स

Wed, 11 Mar 2026 09:13 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Mar 2026 09:13 PM IST
सार

आईपीएल के 19वें सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। पहले चरण में टीम चार मैच खेलेगी। खिलाड़ियों का लखनऊ आना 14 मार्च से शुरू होगा और 16 मार्च से इकाना स्टेडियम में टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा।

विज्ञापन
UP: IPL tadka to begin in the capital from April 1, Lucknow Supergiants and Delhi Capitals to clash at Ekana
इकाना स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से बुधवार को आईपीएल के 19वें संस्करण में पहले चरण के मुकाबले जारी किए गए। जारी कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की टीम अपने होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

विज्ञापन


इस चरण के अंतर्गत एलएसजी को कुल चार मैच खेलने हैं, जिसमें दो मैच घर और दो मैच बाहर होंगे। टीम को अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच अप्रैल को हैदराबाद में, तीसरा मुकाबला कोेलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कोलकाता में और चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ में खेलना है।

विज्ञापन

औसत दर्ज का रहा एलएसजी का सफर

आईपीएल में सबसे महंगी टीम के रूप में शामिल होने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए अभी तक आईपीएल के चारों सत्र औसत दर्जें वाले रहे हैं। टीम ने अपने पहले दो सीजन (वर्ष 2022 व 2023) में प्लेऑफ में जगह बनाई।  इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई, जब टीम वर्ष 2024 और 2025 में सातवें पायदान पर फिसल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2025 आईपीएल से पहले टीम प्रबंधन ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी बोली (27 करोड़) लगाकर विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया, लेकिन यह फैसला भी टीम को प्लेऑफ के करीब नहीं पहुंचा सका। नए सत्र के लिए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नोट्जे को शामिल है। ऐसे में नए सत्र में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।

14 को शहर पहुंचेंगे टॉम मूडी और लैंगर

आईपीएल की तैयारियों के लिए खिलाड़ियों का 14 मार्च से लखनऊ आना शुरू हो जाएगा। इस दिन एलएसजी के ग्लोबल डायरेक्टर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर के अलावा टीम का कोचिंग स्टाफ आएगा। अगले दिन यानी 15 मार्च को टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अधिकतर भारतीय खिलाड़ी लखनऊ आ जाएंगे।



16 मार्च से एलएसजी का कैंप इकाना स्टेडियम में शुरू हो जाएगा। टीम के अहम खिलाड़ियों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन के 18 से 20 मार्च तक लखनऊ आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed