फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Instructions to hospitals, screening of black fungus of patients before discharge

यूपी : अस्पतालों को दिए निर्देश, डिस्चार्ज करने से पहले मरीजों की ब्लैक फंगस की स्क्रीनिंग

Fri, 28 May 2021 10:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 May 2021 10:58 AM IST
सार

जिन मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण होंगे उनको पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Instructions to hospitals, screening of black fungus of patients before discharge
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज करने से पहले उनकी ब्लैक फंगस की विस्तृत स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण होंगे उनको पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। डिस्चार्ज होते वक्त मरीजों को ब्लैक फंगस से बचाव की भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक करीब 800 से अधिक ब्लैक फंगस के मरीज मिल चुके हैं इसमें 45 की मौत हो चुकी है। तमाम प्रयास के बाद भी अभी तक ब्लैक फंगस में प्रयोग होने वाली इंफोटेरिसिन बी इंजेक्शन का पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में बचाव पर जोर दिया जा रहा है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि लक्षण दिखते ही पहले स्टेज में उपचार शुरू कर दिया जाए तो मरीजों को हाई एंटी फंगल दवाई की कम जरूरत पड़ेगी। साथ ही सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रिया से बचा जा सकेगा। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। मरीजों और उनके तीमारदारों को भी लक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है। वार्ड में रहते वक्त जिन मरीज में लक्षण है उनका तत्काल उपचार शुरू करा दिया गया है। इससे गंभीर मरीजों की संख्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ डीएस नेगी, स्वास्थ्य महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed