फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Initiative of Deputy CM Keshav Prasad, 51 thousand destitute women got houses after the death of their hus

यूपी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की पहल, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित 51 हजार महिलाओं को मिले मकान

Fri, 11 Oct 2024 09:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Oct 2024 09:59 PM IST
सार

Deputy CM Keshav Prasad:उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं को सामाजिक और सरकारी स्तर पर सुरक्षा की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन
UP: Initiative of Deputy CM Keshav Prasad, 51 thousand destitute women got houses after the death of their hus
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : twitter/@OfficeOfKPM

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर 18 से 40 वर्ष की 51 निराश्रित महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इस वर्ष आवास आवंटित किये गये हैं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं को सामाजिक और सरकारी स्तर पर सुरक्षा की आवश्यकता होती है। ऐसी कई महिलाएं हैं जिन पर छोटे-छोटे बच्चों की भी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार ने ऐसे लाभार्थियों की समस्या को ध्यान में रखकर इन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए प्राथमिकता सूची में सम्मिलित किया है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति की दिशा में ग्राम्य विकास विभाग का यह क्रांतिकारी कदम हैं। माताओं, बहनों और बेटियों ने हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर नए भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित किया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि इस योजना में वर्ष 2024-25 में पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी में पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (आयु 18 से 40 वर्ष) को सम्मिलित करते हुए राज्य सरकार द्वारा इस श्रेणी के आवासविहीन पात्र परिवारों का जनपद स्तर से सर्वेक्षण कराया गया। प्रदेश के जनपदों से लगभग 51 हजार घरों की मांग इस श्रेणी में की गयी। सभी 51 हजार पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (आयु 18 से 40 वर्ष) को इस वर्ष आवास आवंटित कर दिये गये हैं ।इन आवासों के स्वीकृति एवं प्रथम किस्त निर्गत कराने की कार्यवाही प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed