{"_id":"65221cd7afb65bfc6a04d577","slug":"up-income-tax-notice-to-former-ias-officer-close-to-azam-khan-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम के करीबी पूर्व आईएएस अफसर को आयकर नोटिस, जौहर विवि के निर्माण पर होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम के करीबी पूर्व आईएएस अफसर को आयकर नोटिस, जौहर विवि के निर्माण पर होगी पूछताछ
Sun, 08 Oct 2023 08:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 08 Oct 2023 08:37 AM IST
सार
पूर्व अफसर से जौहर विश्वविद्यालय में नगर विकास विभाग द्वारा नियम विरुद्ध कराए गए निर्माण कार्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आयकर विभाग ने पूर्व आईएएस को निर्माण कार्य की अनुमति से संबंधित शासनादेश को साथ लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आजम खां के घर आयकर का छापा पड़ चुका है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी रहे पूर्व आईएएस अफसर को आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। उनको अगले हफ्ते राजधानी स्थित आयकर मुख्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
पूर्व अफसर से जौहर विश्वविद्यालय में नगर विकास विभाग द्वारा नियम विरुद्ध कराए गए निर्माण कार्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आयकर विभाग ने पूर्व आईएएस को निर्माण कार्य की अनुमति से संबंधित शासनादेश को साथ लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि आजम के मंत्री रहने के दौरान पूर्व आईएएस को उनका बेहद करीबी माना जाता था। हालांकि, सपा सरकार जाने के बाद आजम की मुश्किलें बढ़ने लगी, तो पूर्व अफसर ने उनसे किनारा कर लिया था। जल निगम भर्ती घोटाले में भी एसआईटी ने पूर्व अफसर की भूमिका की जांच की थी।
विज्ञापन