{"_id":"6987773dcfe261b5bf037b25","slug":"up-income-tax-department-asks-police-for-mobile-phone-of-middleman-nikant-jain-commission-taking-case-in-inv-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आयकर विभाग ने पुलिस से मांगा बिचौलिए निकांत जैन का मोबाइल, इन्वेस्ट यूपी में कमीशनखोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आयकर विभाग ने पुलिस से मांगा बिचौलिए निकांत जैन का मोबाइल, इन्वेस्ट यूपी में कमीशनखोरी का मामला
Sat, 07 Feb 2026 11:02 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:02 PM IST
सार
Nikant Jain: सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग द्वारा दो बार मोबाइल देने के लिए विभूतिखंड थाने से संपर्क साधा जा चुका है, लेकिन पुलिस अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
निकांत जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन्वेस्ट यूपी से सोलर कंपनी का प्रोजेक्ट मंजूर कराने के बदले 5 फीसदी कमीशन मांगने वाले बिचौलिए निकांत जैन का मोबाइल आयकर विभाग ने लखनऊ पुलिस से मांगा है। आयकर विभाग को निकांत के मोबाइल में इन्वेस्ट यूपी के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश समेत कई ब्यूरोक्रेट्स से बातचीत के सुराग मिलने की उम्मीद है। आयकर विभाग ने गोमतीनगर के विभूतिखंड थाने में जमा मोबाइल के साथ उसकी फॉरेसिंक रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग द्वारा दो बार मोबाइल देने के लिए विभूतिखंड थाने से संपर्क साधा जा चुका है, लेकिन पुलिस अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। अब आयकर विभाग इस बाबत सख्त रुख अख्तियार करते हुए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को तलब करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
दरअसल, निकांत जैन को गिरफ्तार करने के दौरान उसका मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने जब्त किया था। बाद में दोनों की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई थी। मोबाइल में अभिषेक प्रकाश समेत कई अधिकारियों से बातचीत के प्रमाण मिलने की जानकारी भी हाथ लगी थी। बाद में पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी थी। एसआईटी ने इन सुबूतों के आधार पर अभिषेक प्रकाश के खिलाफ साक्ष्य संकलन की अनुमति शासन से मांगी थी। हालांकि शासन द्वारा अभी तक अनुमति प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन