फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP IAS Transfer : Seven IAS officers including Pranjal Yadav transferred

UP IAS Transfer News : प्रांजल यादव समेत सात आईएएस अफसरों का तबादला

Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

प्रतीक्षारत अमृता सोनी को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को इसी पद पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में और विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह द्वितीय को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भेजा गया है।

विज्ञापन
UP IAS Transfer : Seven IAS officers including Pranjal Yadav transferred
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शासन ने देर शाम सचिव प्रांजल यादव समेत 7 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। प्रांजल यादव को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। अभी तक उनके पास राष्ट्रीय एकीकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अपर मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


प्रतीक्षारत अमृता सोनी को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को इसी पद पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में और विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह द्वितीय को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भेजा गया है। विशेष सचिव शर्मा प्रशांत को एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग से मत्स्य विभाग में इसी पद पर तैनाती दी गई है। साथ ही उन्हें निदेशक मत्स्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। वित्त विभाग के विशेष सचिव एस गुर्राला श्रीनिवासुलु को राजस्व विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। वहीं, प्रतीक्षारत कृतिका शर्मा को अपर आयुक्त, उद्योग, कानपुर नगर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed