{"_id":"698232aa78fb048644024e3c","slug":"up-housing-development-s-flat-discount-scheme-extended-till-march-up-to-10-percent-discount-being-offered-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आवास विकास के फ्लैटों पर छूट की योजना मार्च तक बढ़ी, 10 प्रतिशत तक की दी जा रही छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आवास विकास के फ्लैटों पर छूट की योजना मार्च तक बढ़ी, 10 प्रतिशत तक की दी जा रही छूट
Tue, 03 Feb 2026 11:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:08 PM IST
सार
खाली फ्लैटों पर दी जा रही 15 प्रतिशत की छूट को आवास विकास परिषद ने 31 मार्च तक के लिए और बढ़ा दिया है। इस योजना के फ्लैट लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत खाली फ्लैटों पर दी जा रही 15 प्रतिशत की छूट को आवास विकास परिषद ने 31 मार्च तक के लिए और बढ़ा दिया है। अभी यह योजना 31 जनवरी तक ही थी।
आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि पूर्व की तरह ही 60 दिन में भुगतान करने पर आवंटी को 15 प्रतिशत और 61 से 90 दिन में करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 50 प्रतिशत राशि जमा होने के बाद फ्लैट का कब्जा आवंटी को दे दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - वोटरों की मदद के लिए हर बूथ पर रोज दो घंटे मौजूद रहेंगे बीएलओ, फॉर्म भरने में करेंगे मदद; उपलब्ध रहेंगे जरूरी प्रपत्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- 23 जिलों में 37 तटबंध संवेदनशील; यहां न बरतें ढिलाई
सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों को 25 प्रतिशत भुगतान पर ही कब्जा दिया जाएगा। इनको 60 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर 20 प्रतिशत, 61 से 90 दिन में पैसा जमा करने पर 15 प्रतिशत और 91 से 120 दिन में जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
ये फ्लैट लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ में हैं। फ्लैट की बुकिंग व योजना की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट www.upavp.in से ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि चार माह में योजना के तहत प्रदेश में 2141 के फ्लैट बेचे हैं। इससे आवास विकास को करीब 1000 करोड़ रुपये की आय हुई है।