फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Hizbul terrorist absconding for 18 years arrested, UP ATS- Moradabad Police caught him from Jammu and Kash

यूपी: 18 साल से फरार हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार, यूपी एटीएस- मुरादाबाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से पकड़ा

Sat, 08 Mar 2025 08:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

Hizbul terrorist arrested: एटीएस और मुरादाबाद पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी उल्फत हुसैन को जम्मू कश्मीर के पुंछ से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
UP: Hizbul terrorist absconding for 18 years arrested, UP ATS- Moradabad Police caught him from Jammu and Kash
यूपी एटीएस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एटीएस पेज

विस्तार

यूपी आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और मुरादाबाद पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी उल्फत हुसैन को जम्मू कश्मीर के पुंछ से गिरफ्तार किया है। वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उस पर वर्ष 2002 में मुरादाबाद के कटघर थाने में पोटा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को गिरफ्तार आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक पुंछ का रहने वाला है। एटीएस के मुताबिक उल्फत को 9 जुलाई 2001 को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एके-47, एके-56, 2 पिस्टल 30 बोर, 12 हैण्ड ग्रेनेड, 39 टाइमर, 50 डेटोनेटर, 37 बैट्ररी, 29 किलो विस्फोटक पदार्थ, 560 कारतूस और 8 मैगजीन बरामद की गई थी। 
विज्ञापन


मामले में 2006 में जमानत पर आने के बाद से वह फरार था। इसके बाद मुकदमे में पेश नहीं होने पर मुरादाबाद की कोर्ट ने 7 जनवरी 2015 तथा 5 मार्च 2025 को वारंट जारी किया था। 2015 में मुरादाबाद की कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। तब से मुरादाबाद पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इसकी जानकारी मिलने पर एटीएस ने छानबीन की तो पता चला कि वह पुंछ में सूरनकोट स्थित फजलाबाद गांव में रह रहा है। इस पर एटीएस की सहारनपुर यूनिट और मुरादाबाद पुलिस की टीम पुंछ भेजी गई, जिसने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओके) में ली थी ट्रेनिंग
पूछताछ में आतंकी उल्फत हुसैन ने बताया, वह हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन का सदस्य रह चुका है। वर्ष 1999 से 2000 तक पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओके) में ट्रेनिंग के बाद मुरादाबाद आया था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसके पास से बरामद हथियार और विस्फोटक वह पाकिस्तान से लेकर आया था।


नाम बदलने में माहिर है आतंकी
एटीएस के अनुसार आतंकी उल्फत हुसैन नाम बदलने में माहिर है। वह संपन्न परिवार से संबंध रखता है। उसके पिता अताउल्ला पुंछ जिले के गांव फजलाबाद के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। मौजूदा समय में हुसैन भी समाज सुधारक बना हुआ था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed