फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain in the southern part of the state, Sonbhadra remained on top; Alert of heavy rain in these dist

यूपी: प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हुई जमकर बारिश, सोनभद्र रहा टॉप पर; कल इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

Sat, 21 Jun 2025 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Jun 2025 08:26 PM IST
सार

Monsoon IN UP:यूपी में मानसूनी बरसात जमकर हो रही है। शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। हालांकि लखनऊ में दिन भर लोगों को धूप और उमस का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain in the southern part of the state, Sonbhadra remained on top; Alert of heavy rain in these dist
प्रदेश के कई जिलों में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शनिवार को जमकर बारिश हुई जिससे तापमान में और गिरावट महसूस की गई। बारिश के मामले में सोनभद्र सबसे आगे रहा जहां 136 मिमी. बारिश दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर श्रावस्ती में 110.2 मिमी. बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूर्वी और मध्य यूपी में भी जमकर बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 5.6 मिमी. बारिश हुई। रविवार को इससे अधिक बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक जून से 21 जून तक प्रदेश में कुल 50.5 मिमी. बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 45.6 मिमी. के सापेक्ष 11 प्रतिशत ज्यादा है। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बारिश का यह क्रम रविवार के अलावा आगे भी जारी रहेगा। पूर्वी और मध्य यूपी में रविवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना रहेगा।

विज्ञापन

यहां वर्षा होने के लिए ऑरेंज अलर्ट

लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट

UP: Heavy rain in the southern part of the state, Sonbhadra remained on top; Alert of heavy rain in these dist
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed