फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain in many places, monsoon will cover the entire state in five days, heavy rain alert in these dis

यूपी: पांच दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, बिजली गिरने से 20 की मौत

Fri, 28 Jun 2024 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

Monsoon 2024: यूपी में मानसून कई जिलों में पहुंच चुका है। आने वाले पांच दिनों में यह पूरे प्रदेश में छा जाएगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले जिलों में अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain in many places, monsoon will cover the entire state in five days, heavy rain alert in these dis
यूपी के कई जिलों में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : एएनआई

विस्तार

 प्रदेश में मानसून एक्सप्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम के साथ सुहाने हुए मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार- पांच दिनों में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक आगरा, अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद में 70 मिमी से अधिक पानी बरसा। अयोध्या, बहराइच, बलिया, बुलंदशहर, फतेहपुर, फुरसतगंज, हमीरपुर में 50 से 60 मिमी के बीच बरसात रिकार्ड की गई। गाजीपुर में 100 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई थी। आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर में भी अच्छी बरसात रिकार्ड हुई। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून की अरब सागर की शाखा अधिक सक्रिय है। इसके कारण मानसून बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड के ज्यादातर हिस्से को कवर करते हुए आगे बढ़ा है। बंगाल की खाड़ी की शाखा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाके के कुछ भाग को कवर किया है। आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भारी बारिश का अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए हैं।

बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत
बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर बारिश के साथ बिजली भी गिरी। इससे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 20 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर में तीन, महोबा, बरेली में दो-दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। बंदायूं, महाराजगंज और झांसी में एक-एक की जान गई है।

अगले पांच दिनों इन राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान

UP: Heavy rain in many places, monsoon will cover the entire state in five days, heavy rain alert in these dis
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली में (29 और 30 जून को), पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, बिहार और झारखंड ((28 जून और 1 जुलाई के बीच) में भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आ सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक मानसून के पूरे बिहार, पूरे झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल को कवर करने का अनुमान था, लेकिन अब इसमें एक या दो दिन की देरी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed